---Advertisement---

Health Tips:  कैंसर को कोसो दूर भगाती हैं ये 7 आदतें, जिंदगी से प्यार है तो जरुर जानें

Health Tips:  कैंसर से बचने के लिए डॉक्टर के द्वारा अच्छी आदतों के बारे में बताया जा रहा है. इन्हें आजमाकर आप कई बिमारियों से बच सकते हैं. इसकी जानकारी डॉक्टर के द्वारा दी जा रही है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 15, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips:  कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए डॉक्टर के द्वारा ऐसी आदतों के बारे में बताया जा रहा है, जो इस गंभीर बीमारियों को कम कर कर सकती हैं.डॉक्टर तरंग कृष्ण एक कैंसर विशेषज्ञ हैं. सही लाइफस्टाइल से कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है.  सही आदतों और समय पर जांच के द्वारा रोका जा सकता है. अगर आपको भी जिंदगी से प्यार है तो इन सात आदतों को जरुर आजमाएं.

नो स्मोकिंग

तंबाकू का सेवन कैंसर का सबसे बड़ा कारण है. धूम्रपान छोड़ने से न केवल फेफड़ों के कैंसर बल्कि मुंह, गले, ब्लैडर और पेट के कैंसर का खतरा भी तुरंत कम होने लगता है. इसीलिए सिगरेट और तंबाकू से दूरी बनाएं. ये हेल्थ के लिए बहुत हानिकारक होते हैं.

शराब से रहें दूर

लोग एल्कोहल का सेवन काफी करने लगे हैं. ऐसे में कोशिश करें ना के बराबर ही इसका सेवन करें. शराब का सीधा संबंध लिवर, ब्रेस्ट, कोलोरेक्टल और भोजन नली  के कैंसर से है. अल्कोहल की मात्रा को सीमित करने या इसे पूरी तरह छोड़ने से शरीर ठीक रहता है.

रोज करें एक्सरसाइज

एक्सरसाइज या फिर योगा किसी भी बीमारी को खत्म करने में मदद करता है. इसीलिए कोशिश करें रोजाना आधे घंटे फिजिकल एक्टिविटी जरुर करें. इससे शरीर में इंसुलिन का स्तर सही रहता है, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. आप रोजाना टहल सकते हैं.

तनाव से रहें दूर

तनाव से दूर रहें. शांत दिमाग कई गंभीर बीमारियों को रोक सकता है.अत्यधिक मानसिक तनाव और चिंता शरीर में कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन बढ़ाते हैं. जिससे कई तरह की बिमारियां पैदा होती है.

फुल बॉडी चेकअप

साल में एक बार फुल बॉडी चेकअप जरुर कराएं. कई बार कैंसर के शुरुआती लक्षणों का पता नहीं चलता. सालाना स्क्रीनिंग टेस्ट कराने से यदि शरीर में कोई बदलाव हो रहा हो, तो उसका शुरुआती स्टेज में ही पता चल जाता है. ये जरुर करें.

अच्छी डाइट

डॉक्टर का कहना है कि, एंटी-इन्फ्लेमेटरी फूड्स सूजन को रोककर कैंसर के खतरे को कम करते हैं.  इसीलिए अपनी डाइट में इसे जरुर शामिल करें. इसीलिए हरी सब्जियों , फलों और दालों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें. हेल्दी खाने की आदत डालें.

सुबह का नाश्ता

सुबह का नाश्ता अच्छा होना बहुत जरुरी है. नाश्ते में फल, नट्स या हल्दी-अदरक जैसी एंटी-इन्फ्लेमेटरी चीजें शामिल करें. ये आदत गंभीर कैंसर सहित तमाम सारी गंभीर बिमारियों को रोकती हैं.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Diabetes

सितम्बर 26, 2026

Analogue Paneer

सितम्बर 25, 2026

Viral Video

सितम्बर 25, 2026

Ahmedabad Viral Video

सितम्बर 25, 2026

Vitamin B12

सितम्बर 25, 2026