---Advertisement---

Health Tips: मानसून के मौसम में जहर का काम करते हैं ये खाने, जल्द बनाएं दूरी

Health Tips: बारिश के मौसम में अगर बीमार होने से बचना चाहते हो , तो इन चीजों को इस मौसम में खाने से करें परहेज नहीं तो हो सकती हैं बीमारियां।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 22, 2023 4:32 अपराह्न

Heath tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: बारिश के मौसम में भीगना हर किसी को पसंद होता है। बारिश के सीजन में बीमारियों का भी बहुत खतरा बना रहता है। हर जगह गड्डों में पानी इकट्ठा होने से मच्छर होने लगते हैं। जिससे कई सारी बीमारियों के होने का खतरा होता है। बारिश के दौरान बाहर से कुछ ऑडर करके मंगवाना हर किसी को पसंद होता है और अपनी मन की इस इच्छा को पूरा करने के लिए लोग कुछ भी उल्टा-सीधा खा लेते है। जो खाते समय में तो बहुत अच्छा लगता है , लेकिन उसे खाने से पेट में कई इंफेक्शन होने के चांस भी बढ़ जाते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए आपको यह पता चलेगा कि ऐसी कौन-सी चीजें हैं जिनसे बारिश के दौरान दूरी बनाकर रखनी चाहिए ।

यह भी पढ़ें : Health Tips: अंडे के बाहर का हिस्सा खाने वाले हो सकते हैं गंभीर बीमारी का शिकार, नुकसान कर देंगे हैरान

ऑयली चीजों का सेवन करें कम

बरसात के दौरान लोगों को ज्याद तला हुआ खाना ही अच्छा लगता है, लेकिन उसे खाने के बाद ही अधिकतर लोग बीमारी भी होते हैं। ज्यादा ऑयली और मसाले वाला खाना पेट को पचाने में काफी समय लगता है। जिस कारण पेट से सबंधित बहुत सी बीमारियां हो सकती हैं।

जंक फूड का बंद करें सेवन

बारिश के दौरान बाहर का खाना खाना शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है। क्योंकि उनमें फंगस और बैक्टीरिया की दिक्कतें होने लगती है। साथ ही फूड पॉयजिइंग जैसी बीमारी भी हो सकती है।

हरी सब्जियों को खाने से करें परहेज

बरसात के मौसम में हरी और पत्तेदार सब्जियों को अपने खाने से दूर रखना चाहिए। गीली होने के कारण यह सारी सब्जियां एक साथ रखें होने की वजह से इनमें छोटे-छोटे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं , जो हम अपनी सामान्य आंखों से देखने में असक्षम रहते हैं। बाद में इनका सेवन करने से यह हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं।

दही और छाछ का सेवन करने से बचें

लगातार बारिश होने की वजह से इस मौसम में दही और लस्सी का सेवन करना कम कर देना चाहिए। इनका अधिक सेवन करने से पैट में बैक्टीरिया होने शुरू हो जाते हैं , जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक है।

मछली को खाना करें बंद

मानसून के मौसम में समुंद्र में पाए जाने वाले जीवों का सेवन करना बंद कर देना चाहिए। इस मौसम में इनका सेवन करने से शरीर को बहुत सी परेशानियां होती हैं। खासतौर से मछलियों का तो सेवन इस दौरान नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन दिनों मछलियां प्रजनन करती है। ऐसे में बाजार में बिक रही मछलियां इन दिनों बासी होती है। जिसको खाने से इंसान की तबीयत बिगड़ सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

यह भी पढ़ें :डिनर में कुछ नया करें ट्राई, घरवालों को खुश करने के लिए आज ही बनाये Chicken Chaap Recipe, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026