---Advertisement---

Health Tips: आपकी ये आदतें कम नहीं होने देता मोटापा, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Health Tips: अगर आप भी अपने बढ़ते हुए वजन से हो चुके है परेशान , तो आज ही इन सबको शामिल करें अपने रूटीन में असर दिखेगा जल्द।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 14, 2023 8:30 पूर्वाह्न

obesity
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: आजकल के समय में सबसे ज्यादा परेशानी जो लोगों में देखने को मिल रही हैं , वह है मोटापा । कोविड के बाद से लोगों की लाइफस्टाइल एकदम से बदल गई है।  जिसके चलते अधिकतर लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। इस तरह की बीमारी आमतौर पर ज्यादा बच्चों में देखने को मिल रही है, क्योंकि उनका लाइफस्टाइल काफी ज्यादा बदल चुका है। छोटे बच्चों के साथ- साथ युवाओं में भी बहुत से लोग इस मोटापे के शिकार होते हुए दिख रहे है। इस मोटापे की असली वजह है हमारी आदतें होती है। लोग इस मोटापे को कम करने के लिए लोगों ने जिम जाना भी शुरू कर दिया , लेकिन फिर भी इस मोटापे में किसी भी तरह का कोई फर्क देखने को नहीं मिल रहा है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी से लड़ रहे है , तो ऐसे कुछ आसान टिप्स है जिसे हम अपने इस मोटापे की बड़ी आसानी से कम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Nose Bleeding In Summer: गर्मियों में अगर आपकी नाक से भी बहता है खून, तो छुटकारा पाने के लिए आज ही अपनाएं ये तरीके

क्या है मोटापे की असल वजह

मोटापे के शिकार होने की असली वजह यह है कि लोग अपनी आदतों को बदलना नहीं चाहते हैं। वह अपना एक ही रूटीन को फॉलो करते है। अपने शरीर का कोई खास ध्यान नहीं रखते हैं। किसी भी समय कुछ भी खाना , कभी भी सो जाना आदि  एक्टिविटीज के चलते  लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। लोगों का डेली लाइफस्टाइल खराब होने के वजह से उनका मोटापा ज्यादा बढ़ रहा हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को किसी प्रकार की कोई बीमारी भी हो सकती है, जिसकी वजह से भी मोटापा बढ़ता है।

मोटापे को कम करने के तरीके

रात का खाना जल्दी खाएं

कुछ लोगों को रात का खाना काफी देर से खाने की आदत होती है । जिस वजह से वह एकदम से खाना खाकर सीधा बिस्तर पर सोने चले जाते हैं और उनका खाना पच नहीं पाता है। इसलिए सोने से 1 या 2 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए। ऐसा करने से खाना आसानी से पच भी जाता हैं और मोटे होने के चांस भी कम हो जाते हैं।

अधिक कैलोरी वाले खाने का सेवन करें कम

रात के समय वैसे भी हल्का खाना ही खाना चाहिए। लेकिन यदि आप रात का खाना लेट करते हो, तो उसमें कैलोरी वाला खाना बिल्कुल भी शामिल नहीं करना चाहिए। यदि आपका मन ज्यादा कैलोरी वाला खाना खाने का करता है ,तो आपको रात का खाना जल्दी खा लेना चाहिए। इससे आपका खाना सही समय पर अच्छे से पच जाएगा।

कोल्ड ड्रिक्स का पीना करें कम

कुछ लोगों को कोल्ड ड्रिंक पीने की काफी ज्यादा आदत होती है। जो शरीर के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। जो भी कोल्ड ड्रिंक कैफीन युक्त है उनका सेवन कम कर देना चाहिए । ऐसा करने से आपके वजन में आपको काफी असर देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026

Liver Cirrhosis

फ़रवरी 11, 2026

Arthritis Treatment

फ़रवरी 10, 2026