---Advertisement---

Health Tips: पेट से लेकर नसों की खराबी तक को ठीक करता है ये पाउडर, स्वाद के साथ गंभीर बीमारियों का रामबाण इलाज

Health Tips: सेंधा नमक का सेवन करने से शरीर को कई गंभीर बीमारियों से राहत मिलती है। इसकी जानकर डॉक्टर सलीम जैदी के द्नारा दी जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 9, 2026 5:42 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips:  अगर आप भी हाथ-पैरों की नसों के खिंचाव से लेकर पाचन और मचलाहट से परेशान हैं तो डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा बताए जा रहे , इस देसी इलाज को अपना सकते हैं।  उनका कहना है कि, इन समस्याओं से परेशान लोगों को अपनी डाइट में सेंधा नमक को जोड़ना चाहिए। इससे बहुत अधिक फायदा मिलता है। सेंधा नमक को आयुर्वेद में सबसे शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक नमक माना गया है। ये कब्ज, गैस, एसिडिटी और पेट फूलने के साथ नस चढ़ने और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के काम आता है। साधारण नमक की तुलना में इसमें सोडियम की मात्रा कम और पोटेशियम अधिक होता है। जिसके कारण ये तनाव जैसी समस्या में भी काम करता है।

Health Tips:  सेंधा नमक ठीक कर सकता है नसों की समस्या

डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि, सेंधा नमक खाने से ये नसों के खिंचाव और इनकी बीमारी में काम आता है।सेंधा नमक में पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-HealthyHamesha

जिसके कारण ये नसों की समस्याओं में राहत देता है, क्योंकि मांसपेशियों में अकड़न का मुख्य कारण शरीर में खनिज पदार्थों और इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलन होता है। जब आप सेंधा नमक का सेवन करते हैं, तो यह इन्हें बैलेंस करता है और दर्द और सूजन से राहत देता है।

पेट की समस्या से बचना है तो खाएं सेंधा नमक

वहीं, जिन लोगों को अपच, कब्ज और एसिडिटी की समस्या है उन लोगों को भी सेंधा नमक बहुत फायदा पहुंचाता है। डॉक्टर सलीम जैदी के अनुसार, खराब पाचन कमजोरी और एसिडिटी का कारण बनता है। सेंधा नमक पाचन क्रिया को सुधारता है। यह पेट में पाचक रस और एंजाइम्स को एक्टिव करके पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करता है।

सेंधा नमक जी मचलाना करेगा ठीक

जिन लोगों को मन मचलाने की समस्या है वो भी सेंधा नमक का अगर सेवन करना शुरु कर दें तो उनकी ये समस्या दूर हो सकती है। सेंध नमक में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनके कारण ये पेट सबंधी समस्याओं को कम करके चक्कर आने और मन मचलाने की परेशानी को कम करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम पेट से लेकर दिमाग तक को फायदा पहुंचाता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Goiter

जून 24, 2026

Vitamin D

जून 24, 2026

Chhattisgarh Viral Video

जून 24, 2026

Viral Video

जून 24, 2026

Lock Upp Season 2

जून 24, 2026

Viral Video

जून 24, 2026