Health Tips: ग्लोइंग स्किन के लिए महंगे कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट लेते हैं। लेकिन इसके बाद भी उनके चेहरे पर नेचुरल ग्लो नहीं आता है। इसका प्रमुख कारण खान-पीन और डाइट है। इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा कुछ ऐसी चीजों को बारे में बताया जा रहा है, जो त्वचा को फायदा और नुकसान पहुंचाते हैं। इसीलिए इनके बारे में जानकर अपनी प्लेट से कुछ खाने को हटाना तो कुछ को छोड़ना है। अगर आप भी वेट लॉस करने के साथ चमकदार त्वचा के लिए इन चीजों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना सकते हैं। यह डाइट आपके चेहरे पर अंदरूनी चमक लाने में पूरी तरह मदद करेगी।
Health Tips: अच्छी स्किन के लिए क्या खाएं?
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, चेहरे की ग्लोइंन स्किन के लिए आपको रोजाना ग्रीन टी और भरपूर पानी पीना है। पानी त्वचा को हाइड्रेटेड और प्लम्प रखता है। वहीं, ग्रीन टी में में एक EGCG एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट होता है जो त्वचा की सूजन और पिंपल्स को कम करता है।
देखें वीडियो
इससे चेहरे पर रौनक वापस आती है। इसी तरह आपको अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा मौसमी सलाद और हरी सब्जियों को शामिल करना है। हरा सलाद और फल स्किन ही नहीं बल्कि पूरी बॉडी के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। ये आपकी त्वचा को जरूरी विटामिन्स जैसे विटामिन C और E और मिनरल्स देते हैं।इनसे शरीर में कोलाजन बनता है जिससे त्वचा टाइट और चमकदार रहती है।
क्या चीजें चेहरे के ग्लो को खत्म करती हैं?
इसी तरह अपनी डाइट से पूरी तरह कुछ खानों की चीजों को हटा देना है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, मीठी ड्रिंक्स, फास्ट फूड और पैकेड और प्रोसेस्ड फूड को बिल्कुल बंद कर देना है। ये चीजें शरीर में ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाती हैं। जब शरीर में शुगर बढ़ती है, तो चेहरे पर तेल ज्यादा बनता है, जिससे पिंपल्स और डलनेस की समस्या होती है। प्रोसेस्ड फूड त्वचा के बूढ़े होने की प्रक्रिया को भी तेज करते हैं। इसीलिए इमको पूरी तरह से बंद कर दें।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।







