---Advertisement---

High Blood Pressure मरीज सिर्फ इतने Salt का करें खाने में इस्तेमाल, जरुरी है लाइफस्टाइल में ये बदलाव

High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर मरीज सीमित मात्रा में करें नमक का इस्तेमाल, ऐसे में आइए जानते हैं कितनी होनी चाहिए क्वांटिटी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 11, 2024 7:15 अपराह्न

High Blood Pressure
Follow Us
---Advertisement---

High Blood Pressure: नमक हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी मिनरल है। नमक का ज्यादा इस्तेमाल भी आपके शरीर के लिए नुकसानदायक है लेकिन कम खाने से भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन नमक का अधिक सेवन कई तरह के नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से ब्लड प्रेशर का खतरा बनता है। हाई बीपी मरीजों के लिए जरूरी है कि उन्हें एक बैलेंस मात्रा में नमक का इस्तेमाल करनी चाहिए। डॉ प्रियंका शेहरावत ने एक वीडियो को शेयर करते हुए नमक के बारे में बात करती हुई नजर आई वह भी हाई ब्लड प्रेशर पेशेंट में लिए। आइएजानते हैं क्या कहती हैं डॉक्टर।

नमक के इस्तेमाल पर दें ध्यान

डॉ प्रियंका शेहरावत कहती है कि जिन पेशेंट का ब्लड प्रेशर 140/ 90 के ऊपर होता है। दवाइयां के अलावा जो उन्हें लाइफस्टाइल में बदलाव करने होते हैं। उसमें से सबसे जरूरी है नमक का इस्तेमाल। डॉक्टर उन्हें कम नमक लेने की सलाह देते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर उन्हें कितनी मात्रा में नमक लेने की जरूरत होती है।

कितनी होनी चाहिए नमक की मात्रा

नमक कम लेना है लेकिन कितना कम लेना है तो ऐसे में बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर मरीज को 5 ग्राम से कम नमक का इस्तेमाल 24 घंटे के भीतर करने की जरूरत होती है। जी हां, सिर्फ 5 ग्राम नमक को आप खा सकते हैं। अगर 5 ग्राम नमक की बात करें तो एक चम्मच नमक 5 ग्राम के आसपास होता है। आप दिन भर की सब्जियों में 5 ग्राम नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन चीजों से करें परहेज

चटनी, रायता, दही या फिर कोई भी ऐसी सामग्री जिसमें एक्स्ट्रा नमक का इस्तेमाल किया जाता है उससे परहेज करने की जरूरत होती है।

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को तली हुई चीजों से परहेज करने की जरूरत होती है।

इन टिप्स को करें फॉलो

  • 30 मिनट जरूर वॉक करें। अगर आप दौड़ नहीं सकते हैं तो कम से कम वॉक जरूर करें।
  • हाई ब्लड प्रेशर मरीज को लिमिट मात्रा में अल्कोहल का इस्तेमाल करने सलाह दी जाती है।
  • स्मोकिंग से दूरी बना लेने की जरूरत हाई ब्लड प्रेशर मरीज को होती है।
  • स्ट्रेस को बाय करने की आपको जरूरत है और इसके अलावा कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर ले।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

मार्च 11, 2026

Mumbai Viral Video

मार्च 11, 2026

Ek Din Trailer

मार्च 11, 2026

Viral Video

मार्च 11, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 11, 2026

Divya Agarwal

मार्च 11, 2026