---Advertisement---

कर रहे हैं Eye Drop का इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान! वरना इस छोटी गलती से जा सकती है आपके आंखों की रौशनी

Eye Drop: शरीर का सबसे अनमोल अंग है आंख। आंख से ही व्यक्ति दुनिया के नजारे का आनंद उठा सकता है। इसलिए आंखों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इसलिए व्यक्ति को आंखों की समस्या को लेकर कभी भी किसी चीज को इग्नोर नहीं करना चाहिए। इसलिए आंखों में अधिक आर्टिफिशियल आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 2, 2023 7:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Eye Drop: शरीर का सबसे अनमोल अंग है आंख। आंख से ही व्यक्ति दुनिया के नजारे का आनंद उठा सकता है। इसलिए आंखों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इसलिए व्यक्ति को आंखों की समस्या को लेकर कभी भी किसी चीज को इग्नोर नहीं करना चाहिए। इसलिए आंखों में अधिक आर्टिफिशियल आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल नहीं करें। इसके अलावा भी कुछ चीजों पर जरूर ध्यान दें। तो आइए आज इस आर्टिकल में जानते हैं कि आंख के खराब होने की क्या वजह है और आंखों को लेकर कौनसी गलती नहीं करनी चाहिए।

इन कारणों से होता आंख खराब

कई रिसर्च और एक्सपर्ट्स के आधार पर आंख खराब अधिक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के इस्तेमाल से होता है। बता दें, डिजिटल स्क्रीन पर अधिक समय बिताने के कारण भी आंख खराब होने की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

इन कारणों से आंखों की समस्या झेलनी पड़ सकती है। इससे सिर दर्द, आंख दर्द, धुंधलापन, किसी भी चीज का डबल दिखाई देना और ड्राई आई जैसे समस्या देखने को मिलती है। इसके अलावा कंधे का दर्द और गर्दन के दर्द की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। इसलिए आंखों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसलिए अपने आंखों के प्रति कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखें।

गर्म पानी से न धोएं आंख

कभी भी गर्म पानी से अपनी आंखों को नहीं धोना चाहिए। ये बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आंखों पर बहुत खराब असर पड़ेगा। इसलिए आंखों को नॉर्मल पानी से ही धोएं।

Also Read: HIGH BP ही नहीं LOW BLOOD PRESSURE भी हो सकता है जानलेवा, बचने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स

बार बार पलक झपकाऐं

एक्सपर्ट्स के अकॉर्डिंग बार-बार पलक झपकना बहुत बेहतर माना जाता है। ये आपके आंखों की रक्षा करता है। इससे आंखों का दर्द और तनाव दोनों कम हो जाता है। इसके अलावा ड्राईनेस की स्थिति उत्पन्न नहीं होती है। कई बार लोग इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में इतना घुस जाते हैं कि पलक झपकाना ही भूल जाते हैं। इससे आंखों पर बहुत गहरा असर पड़ता है।

आर्टिफिशियल ड्रॉप्स का न करें अधिक इस्तेमाल

अक्सर लोग आंखों की समस्या से राहत पाने के लिए आर्टिफिशियल ड्रॉप्स का इस्तेमाल करते हैं। मगर इसका इस्तेमाल लंबे समय तक के लिए नहीं करना चाहिए। वरना ये खतरनाक हो सकता है। आर्टिफिशियल आई ड्रॉप्स के लंबे समय तक इस्तेमाल से आंखों में मौजूद लुबरिकेंट्स समय के साथ खत्म हो जाते हैं। इससे अंधेपन की समस्या से गुजरना पड़ सकता है। इसलिए इन चीजों का रखें विशेष ध्यान।

Also Read: Rishabh Pant के कार एक्सीडेंट के बाद CM धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, इलाज का खर्च उठाएगी Uttarakhand सरकार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026