---Advertisement---

Kidney Health: क्या ज्यादा पानी पीने से किडनी हो सकती है खराब? डॉक्टर ने किया हैरतअंगेज खुलासा

Kidney Health: अच्छी किडनी के लिए डॉक्टर्स ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है? अधिक पानी किडनी को खराब कर सकता है। इसकी जानकारी खुद डॉक्टर के द्वारा दी जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 23, 2026 6:47 अपराह्न

Kidney Health
Follow Us
---Advertisement---

Kidney Health: किडनी शरीर का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये खून को साफ करती है और गंदगी को बाहर पेशाब के रुप में निकालती है। इसीलिए डॉक्टर्स के द्वारा कहा जाता है कि, ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है? एक लिमिट से ज्यादा पानी पीने से भी किडनी खराब हो सकती है। इसकी जानकारी डॉक्टर पुरु धवन के द्वारा दी जा रही है।

Kidney Health: ज्यादा पानी किडनी कर सकता है खराब

डॉक्टर पुरु धवन का कहना है कि, आवश्यकता से अधिक पानी पीना किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है, विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो किडनी की बीमारियों से जूझ रहे हैं। वो एक युवक की कहानी बता रहे हैं। उनका कहना है कि, एक लड़के ने प्रतिदिन 20 लीटर पानी पीना शुरु कर दिया था।

देखें वीडियो

 

जिसके कारण उसकी किडनी खराब हो गई । इसके साथ ही स्किन भी खराब हो गई। इसका कारण देते हुए उन्होंने बताया कि, बहुत अधिक पानी पीने से किडनी पर अतिरिक्त  बोझ पड़ता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। ज्यादा पानी रक्त में आवश्यक खनिजों को पतला कर देता है, जिससे शरीर में असंतुलन पैदा हो सकता है। अगर किडनी कमजोर है, तो शरीर  तरल को बाहर नहीं निकाल पाता, जिससे पैरों में सूजन या फेफड़ों में पानी भरने जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसीलिए किडनी के मरीज पानी पीने की सलाह अपने डॉक्टर से लें।

किडनी के मरीजों को कितना पानी पीना चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, किडनी के मरीजों  को देढ़ से दो लीटर रोजाना पानी पीना चाहिए। जो लोग गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें कम पानी पीने के सलाह दी जाती है। वहीं, डायलिस्स पर चल रहे मरीजों को रोजाना 1500 मिली लीटर पानी पीना चाहिए। वहीं, डॉक्टर्स का कहना है कि, पानी बॉडी के वजन के आधार पर पिया जाता है। अधिक से अधिक 3 से 4 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए। यानी की एक नॉर्मल इंसान 15 गिलास एक दिन में पानी पी सकता है। लेकिन ध्यान रहे , अगर आप किडनी के मरीज हैं तो  पानी कितना पीना है  ?  बिना डॉक्टर की सलाह से बिल्कुल भी ना पिएं।  इसका हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Health Tips

नवम्बर 2, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 2, 2026

Sanjay Gupta

नवम्बर 1, 2026