---Advertisement---

Low Blood Sugar: शरीर को इस तरह तबाह करता है लॉ बल्ड शुगर, जानें लक्षण सहित इसे ठीक करने के सही तरीके

लॉ शुगर होने पर शरीर में तेजी से बदलाव होने लगते हैं, आज इसी परेशानी को देखते हुए लॉ शुगर (Hypoglycemia) लेवल के लक्षण समेत इसे ठीक करने के सभी तरीको के बारे में जानने की कोशिश करेंगे.

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: नवम्बर 22, 2023 2:08 अपराह्न

Low Blood Sugar:
Follow Us
---Advertisement---

Low Blood Sugar: वैसे तो हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियां परेशान करती हैं मगर डायबिटीज इन सभी में सबसे अलग हैं. एक बार होने के बाद ये उम्र भर कभी ठीक नहीं हो पाती, वहीं केवल डाइट और मेडीसिन की मदद से भी इसे कंट्रोल किया जाता है. इस बीमारी में शरीर का शुगर लेवल असंतुलित होकर तेजी से घटने या बढने लगता हैं. जितनी तकलीफदेह हाई शुगर लेवल होती है उतनी है लॉ भी रहती है, साथ ही ऐसा होने पर शरीर में तेजी से बदलाव होने लगते हैं, आज इसी परेशानी को देखते हुए लॉ शुगर (Hypoglycemia) लेवल के लक्षण समेत इसे ठीक करने के सभी तरीको के बारे में जानने की कोशिश करेंगे.

क्या है बॉडी में लॉ शुगर का होना

यहां आपको बता दें कि हमारे खून में कुछ प्रतिशत तक ग्लूकोज भी पाया जाता है जोकि इसे ठीक से चलाने में मदद करता है मगर डायबिटीज के चलते शरीर में मौजूद खून की यही शुगर की मात्रा कम होने लगती है. खान-पान का ख्याल न रखने और अनहेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने से यह ज्यादा होती है, शरीर ब्लड शुगर कम होने पर कई तरह से सिग्नल देता है जिसे वक्त रहते समझना जरूरी है.

लॉ ब्लड शुगर के लक्षण

हमारा दिमाग एक तरह का कम्प्यूटर की तरह ही काम करता है, जब कुछ ठीक नही होता तो यह बॉडी को सिग्नल देता है ब्लड में शुगर लेवल कम होने पर कुछ ऐसा होता है.

सिर दर्द होना

चक्कर आना

वीकनेस रहना

कपकपी

पसीना आना

चिढचिढा व्यवहार करना

ज्यादा खाना

ज्यादा नींद आना

लाइफस्टाइल में बदलाव

इन बातों की पहचान करके लॉ ब्लड शुगर लेवल को समझा जा सकता है. ऐसा कुछ भी महसूर होने पर सबसे पहले हेल्थ एक्सपर्ट्स के पास जाना चाहिए साथ ही लाइफस्टाइल में भी कुछ ऐसे बदलाव करने चाहिए कि इस तरह के अटैक से बचाव किया जा सके. कुछ लाइफस्टाइल बदलावों के बारे में बता रहे हैं जिसे फॉलो कर सकते हैं.

1.अचानक होने वाले लॉ ब्लड शुगर लेवल के समय ज्यादा शुगर वाले खाने या ड्रिंक्स को लेना चाहिए. इससे खून का शुगर लेवल जल्दी से ठीक करने में मदद मिलती है।

2.एक्सट्रा स्वीटनर्स की जगह नेचुरल स्वीटनर्स का प्रयोग कर सकते हैं इसके लिए शहद एक अच्छा ऑप्शन रहता है।

3.इस दौरान खुद को जल्दी से फिट करने के लिए दूध या फिर फ्रूट जूस का भी सेवन कर सकते हैं।

4.शुगर लेवल कम होने पर डॉक्टर के पास जाकर हर चीज की जानकारी लेनी चाहिए साथ ही जितना हो सकते रेस्ट करना सबसे ठीक रहता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

मई 17, 2026

Normal Blood Pressure

मई 16, 2026

Sugarcane Juice Side Effects

मई 16, 2026

Deep Vein Thrombosis

मई 14, 2026

Cancer

मई 14, 2026

Gut Health Tips

मई 14, 2026