---Advertisement---

Migraine Pain: विटामिन बी-2 के सेवन से मिलेगी माइग्रेन के दर्द से छुट्टी, आज से ही रखें इन चीजों का ख्याल

Migraine Pain: दिन पर दिन माइग्रेन की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्या उत्पन्न होती है। माइग्रेन में सिर के एक हिस्से में बहुत तेज दर्द शुरू हो जाती है। इससे व्यक्ति को कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज कल के समय में लोग अपने डाइट ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 20, 2023 10:28 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Migraine Pain: दिन पर दिन माइग्रेन की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्या उत्पन्न होती है। माइग्रेन में सिर के एक हिस्से में बहुत तेज दर्द शुरू हो जाती है। इससे व्यक्ति को कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज कल के समय में लोग अपने डाइट को सही से फॉलो नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा एंजाइटी डिप्रेशन के कारण भी माइग्रेन की समस्या शुरू हो जाती है।

माइग्रेन की समस्या बढ़ने के कारण लोगों को तेज सिरदर्द की समस्या से गुजरना पड़ता है। बता दें, माइग्रेन में होने वाला सिरदर्द का प्रभाव बहुत गहरा पड़ता है। इससे कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मगर कई पौष्टिक तत्वों की मदद से इसे रोका जा सकता है। जिसके बारे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे। जिसकी मदद से आप माइग्रेन के दर्द से बाहर निकल सकते हैं। तो आइए जानते हैं किन पौष्टिक तत्व युक्त भोजन को डाइट में शामिल करने की है जरूरत।

जानें क्या है माइग्रेन

माइग्रेन एक प्रकार का सिरदर्द है। इसमें व्यक्ति को भयंकर सिरदर्द का सामना करना पड़ता है। माइग्रेन की स्थिति में व्यक्ति तेज आवाज, रौशनी नहीं बर्दास्त कर पाता है। इतना ही नहीं माइग्रेन की स्थिति में व्यक्ति को सिरदर्द के साथ उल्टी भी आने लगता है। वहीं घबराहट भी महसूस होती है। तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं किन पौष्टिक तत्व युक्त फूड को डाइट में शामिल करें।

ये भी पढ़ें: CHOCOLATE IN PERIODS: पीरियड्स में चॉकलेट खाना है बेहद फायदेमंद, क्रैम्प्स और क्रेविंग के साथ ही दर्द से भी दिलाती है राहत

विटामिन बी-2 को करें डाइट में शामिल

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार विटामिन बी-2 माइग्रेन के मरीजों के लिए रामबाण है। बता दें, विटामिन बी-2 से शरीर में माइग्रेन का विकास नहीं होता है। वहीं विटामिन बी-2 से कोशिकाओं को भी ऊर्जा मिलती है। इसलिए डॉक्टर भी माइग्रेन के मरीज को विटामिन बी-2 युक्त फूड को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।

विटामिन डी है बेहद जरूरी

माइग्रेन से राहत पाने के लिए विटामिन डी बेहद जरूरी है। ये मस्तिष्क में हो रहे सूजन को कम करता है। इसलिए माइग्रेन के मरीजों को धूप में समय बिताना चाहिए। इससे बेहद राहत मिलती है। इसके अलावा व्यक्ति को विटामिन डी युक्त भोजन को भी डाइट में शामिल करने की जरूरत है।

मैग्नीशियम है फायदेमंद

माइग्रेन से सिरदर्द काफी बढ़ जाता है। इससे राहत पाने के लिए मैग्नीशियम बेहद रामबाण है। मैग्नीशियम से तंत्रिका कार्य संतुलित होता है। इसके अलावा ये रक्तचाप को भी सामान्य करने में मददगार है। इसलिए माइग्रेन के मरीजों को मैग्नीशियम युक्त फूड डाइट में शामिल करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Royal Enfield ला रही Meteor 650 जो है बुलेट का बाप, डिजाइन देखकर फैन हो जाएंगे आप

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026