---Advertisement---

Mustard Oil vs Groundnut Oil vs Olive Oil: खराब कोलेस्ट्रॉल का जानी दुश्मन कौन सा तेल ? हार्ट की बीमारी से बचना है तो जान लें

Mustard Oil vs Groundnut Oil vs Olive Oil: खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए सरसों का तेल, मूंगफली का तेल या फिर जैतून का तेल कौन सा बेस्ट होता है? इस आर्टिकल के माध्यम से जान सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 9, 2025 6:25 अपराह्न

Mustard Oil vs Groundnut Oil vs Olive Oil
Follow Us
---Advertisement---

Mustard Oil vs Groundnut Oil vs Olive Oil: कोलेस्ट्रॉल वैसे तो शरीर का अहम हिस्सा होता है। इसका निर्माण लिवर करता है। अगर ये ठीक रहता है तो कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही हार्मोन, विटामिन डी और खाने को पचाने में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल शरीर में मोम की तरह काम करता है। लेकिन अगर ये बढ़ने लगता है तो धमनियों को ब्लॉक करता है।जिसकी वजह से दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही किडनी के लिए भी ये बहुत खराब होता है। कोलेस्ट्रॉल खराब होने का प्रमुख कारण हद से ज्यादा ऑयली चीजों का सेवन, एल्कोहल, स्मोकिंग और स्ट्रेस होता है। जो लोग नॉनवेज का सेवन बहुत अधिक मात्रा में करते हैं उनमें भी कोलेस्ट्रॉल खराब होने लगता है।इसीलिए डॉक्टर के द्वारा ऐसे ऑयल की सलाह दी जाती है। जिससे कोलेस्ट्रॉल खराब भी ना हो और ऑयल छोड़ने की भी जरुरत ना पड़े। ऐसे में सरसों का तेल, मूंगफली का तेल, या फिर ऑलिव या जैतून किस ऑयल का सेवन करना चाहिए? जान लीजिए।

सरसों के तेल के फायदें

सरसों के तेल को मस्टर्ड ऑयल भी कहा जाता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 और ओमेगा-6 पाया जाता है। ये LDL खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करते हैं। HDL अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। अगर सीमित रुप में सरसों के तेल का सेवन किया जाए तो ये हेल्थ के लिए काफी बेस्ट माना जाता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है। ये हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये सूजन को कम करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी , कैल्शियम, मैग्नीशियम , विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन ई होता है। ये हेल्थ के लिए बहुत अच्छे माने हैं।

मूंगफली के तेल के फायदें क्या-क्या होते हैं?

इसी तरह मूंगफली का तेल भी हेल्थ के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। ये बॉडी में अच्छा वसा बनाता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट होता है। जो कि, हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। मूंगफली का तेल कोलेस्ट्रॉल को ठीक करता है। ये हार्ट के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। मूंगफली में फाइटोस्टेरॉल पाया जाता है। ये खराब फैट को ठीक करता है। मूंगफली में विटामिन ई, नियासिन (B3) और फोलेट (B9) फॉस्फोरस और मैग्नीशियमल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते हैं।

ऑलिव ऑयल कितना लाभकारी होता है?

ऑलिव ऑयल जिसे जैतून का तेल भी कहा जाता है। ये हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है। जिसकी वजह से शरीर में जमा खराब वसा को निकालता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट के लिए बहुत बेस्ट होते हैं। जैतून में विटामिन E और K, ओमेगा-6 , ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट काफी होता है। इससे ये हार्ट की प्रोबल्म , ब्लड प्रेशर डायबिटीज और त्वचा , हड्डियों के साथ बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

Mustard Oil vs Groundnut Oil vs Olive Oil किस तेल को चुनें?

खराब कोलेस्ट्रोल को कम करने के लिए आप जैतून और मूंगफली के तेल को मिक्स कर सकते हैं। इसके साथ इन्हें अलग-अलग भी यूज कर सकते हैं। सीमित मात्रा में अगर इनका सेवन किया जाए तो ये काफी बेस्ट साबित हो सकते हैं। इसके साथ ही सरसों के तेल का भी सीमित मात्रा में यूज कर सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026

Fat Loss

मई 29, 2026

Vitamin B12

मई 28, 2026