---Advertisement---

National Nutrition Week 2023: डाइट-डाइट करने वाले भी कर जाते है ये गलती, इस भ्रम में कहीं आप तो नहीं

अगर आप भी है पोषण और खाने से जुड़े कुछ भ्रम का शिकार तो आज ही कीजिये इसे दूर। जानिए पोषण और खाने से जुड़े कुछ बातों का सच। मिलेगा आपको फायदा।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 4, 2023 7:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

National Nutrition Week 2023: सितंबर के पहले वीक को न्यूट्रीशन वीक के रूप में मनाया जाता है। इस वीक में लोगों को खान-पान और पोषक तत्वों से जुड़ी जानकारी दी जाति है। इस समय नेशनल न्यूट्रीशन वीक चल रहा है। और इस खास मौके पर हम आपको पोषक तत्व और खान-पान से जुड़े कुछ मिथ्या के बारे में बताएंगे। अगर आप खान-पान से जुड़ी इस भ्रम को सही मान रहे है तो आज ही इसका असली सच जान लीजिए। तो चालिए आज हम आपको बताते है इन मिथ्यों का असली सच।

सभी फैट हमारे शारीर के लिए नुकसानदेह होते है

आपने सुना होगा कि सभी फैट हमारे लिए नुकसानदेह होते है। मगर यह बात बिल्कुल भी सच नहीं है। आपको बता दे की जो फैट पौधों और तेल, घी में पाए जाते हैं वह हमारे शारीर के लिए फायदेमंद होता है।

डायबिटीज पेशेंट को नहीं खाना चहिए फल

आपने बहुत लोगों के मुंह से यह सुना होगा की डायबिटीज पेशेंट को फल नहीं खाना चहिए क्युकी यह मीठा होता है। मगर यह बिल्कुल भी सच नहीं है। डायबिटीज पेशेंट डॉक्टर की सलाह के अनुसार फल खा सकते है।

हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के खाने में होनी चहिए कम सोडियम

ऐसा आपने बहुत बार सुना होगा की जिसको हाई ब्लड प्रेशर है उन लोगों को अपने खाने में सोडियम की मात्रा कम लेनी चहिए। मगर आपको बता दे की बस उन्हे ही नहीं बल्कि सभी लोगों को अपने खाने में सोडियम कम लेना चहिए। क्युकी इसके अधिक सेवन से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसके अधिक सेवन से हमारे शारीर में सूजन भी हो सकती है।

कार्ब्स हमारे शारीर के लिए नुकसानदेह है

यह एक बड़ा मिथ्या है कि कार्ब्स हमारे लिए सही नहीं हैं। क्युकी फल, सब्जी, अनाज में पाए जाने वाले कार्ब्स हमारे शारीर के लिए जरूरी है। यह हमें किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता है।

ब्रेकफास्ट खाना है जरूरी

यह भी एक बड़ा मिथ्या है की हमें नाश्ता करना ही चहिए। सुबह का नाश्ता जरूरी है लेकीन यदि आपको भूख नहीं तो आप इसे स्किप भी कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026