---Advertisement---

Neck Pain Relief: अब गला दर्द और सूजन से नहीं उड़ेगी रातों की नींद, इन 5 उपायों से मिनटों में मिलेगी राहत

Neck Pain Relief: कई बार सर्दी खांसी, गले की समस्या और इन्फेक्शन के कारण गले में दर्द और सूजन की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे व्यक्ति के रातों की नींद उड़ जाती है। वहीं टाउंसिल के लंबे समय तक रहने से भी व्यक्ति को कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 13, 2023 3:09 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Neck Pain Relief: कई बार सर्दी खांसी, गले की समस्या और इन्फेक्शन के कारण गले में दर्द और सूजन की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे व्यक्ति के रातों की नींद उड़ जाती है। वहीं टाउंसिल के लंबे समय तक रहने से भी व्यक्ति को कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति में लोग बेहद परेशान हो जाते हैं। मगर अब घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको 5 ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने वाले हैं जिसको अपनाकर आप आसानी से गले की समस्या से बाहर निकल सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

1. हर्बल चाय का करें सेवन

आपको बता दें, हर्बल चाय पौष्टिक तत्वों का खजाना है। इसमें कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जिससे परेशानी से बाहर निकला जा सकता है। इसके लिए आप ग्रीन टी, कैमोमाइल टी, तुलसी, अदरक, मुलेठी और दालचीनी को मिलाकर हर्बल चाय बना सकते हैं। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जिससे गले की समस्या से राहत मिलती है।

2. नियमित रूप से गरारे करें

गले की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गरारे बहुत जरूरी है। इसके लिए गर्म पानी में सेंधा नमक डालकर रोज गरारे करें। इससे टाउंसिल की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है।

ये भी पढ़ें: सुबह पेट ठीक से साफ न होने की समस्या को झटपट दूर करेंगे ये योग आसन, Constipation से मिलेगा छुटकारा

3. समय-समय पर करें गर्म सिकाई

गले के लिए गर्म सिकाई बहुत फायदेमंद है। इससे टाउंसिल की समस्या भी खत्म हो जाती है और सूजन भी कुछ ही समय में कम हो जाता है। इसके लिए सूती कपड़े को तवे पर गर्म करें और उससे अपने गले की सिकाई करें। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।

4. भाप लेने से मिलेगी राहत

गले से जुड़ी सभी परेशानियों से निजात पाने के लिए भाप लेना बहुत जरूरी है। गले के इलाज के लिए भाप बेहद रामबाण है। इससे गले की अंदरूनी सिकाई होती है। वहीं इससे इन्फेक्शन भी कम हो जाता है।

5. काढ़ा का करें सेवन

कोरोना काल में आपने काढ़ा का सेवन तो निश्चित रूप से किया होगा। काढ़ा गले के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके लिए आप घर में आसानी से काढ़ा बना सकते हैं। इसमें तुलसी, मुलेठी, लौंग और पुदीना के इस्तेमाल से काढ़ा बनाया जा सकता है। इस काढ़ा का सेवन प्रतिदिन 2 से 3 बार करें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: इस Valentine Day को बनाएं खास और अपने पार्टनर को दें ये शानदार तोहफे, जीत लेंगे दिल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026