---Advertisement---

Thyroid में बढ़ते मोटापे से अब मिलेगी राहत, इन टिप्स से पाएं पहले जैसा स्लिम फिगर

आज के समय में थाइरोइड एक गंभीर समस्या है। इससे वजन बढ़ने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसलिए इन टिप्स को फॉलो कर आसानी से वजन कम किया जा सकता है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: अप्रैल 10, 2023 2:25 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss In Thyroid: आज के समय में थायराइड एक गंभीर बीमारी है। इससे व्यक्ति का वजन काफी तेजी से बढ़ने लगता है। वहीं कई लोगों में वजन कम होने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। मगर कुछ सामान्य चीजों का ध्यान रखकर बढ़ते हुए वजन से काबू पाया जा सकता है। इससे आपके शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी भी नहीं होगी, वहीं आपका वजन भी आसानी से कम हो जाएगा। तो आइए जानते हैं, थायराइड से परेशान होने के बाद बढ़ते हुए वजन को कैसे कम किया जाए।

फाइबर युक्त भोजन को करें डाइट में शामिल

फिट एंड फाइन रहने के लिए और वजन कम करने के लिए फाइबर युक्त भोजन को डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है। इससे व्यक्ति के मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। इससे वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए आज ही फाइबर युक्त भोजन को डाइट में शामिल करें और नियमित रूप से भोजन का सेवन करें।

छोटी-छोटी डाइट लें

वजन कम करने की ख्वाहिश है तो डाइट पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए छोटी छोटी डाइट लें। कभी भी एक साथ खाना नहीं खाएं। खाने के समय को थोड़ी-थोड़ी देर में बांट लें और मील लें। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। वहीं इससे वजन भी आसानी से कम होगा।

Also Read: Oral Hygiene Tips: सिर्फ ब्रश करने से दांत नहीं होते साफ और मजबूत, ये करें और पलभर में मुंह की बदबू से पाएं राहत

खुद को रखें हाइड्रेट

वजन कम करने के लिए खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए दिनभर में खूब पानी पिएं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। वहीं बढ़ते हुए वजन से भी छुटकारा मिलेगा। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी वजन कम करने के लिए खूब पानी पीने की सलाह देते हैं।

बेहतर नींद है जरूरी

आज कल के समय में सभी लोग व्यस्त जीवनशैली में उलझ गए हैं। इसके कारण उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है। आपको बता दें, अधूरी नींद के कारण व्यक्ति मोटापा का शिकार होता है। इसलिए अगर मोटापे से बचना है तो प्रयाप्त नींद लें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। वहीं आपका वजन भी आसानी से कम हो जाएगा।

Also Read: Budget Session 2023: संसद हुई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, बजट सत्र का आखिरी दिन भी चढ़ा विपक्षी  हंगामे की भेंट

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026