---Advertisement---

Post Workout Meal: Energetic रहने के लिए Workout के बाद करें इन 5 चीजों का सेवन, बनेगी बॉडी और थकान से भी रहेंगे दूर

Post Workout Meal: सभी लोग फिट एंड फाइन रहकर खुद को मेंटेन रखने की ख्वाहिश रखते हैं। इसके लिए हेवी वर्कआउट करते हैं, जिम जाते हैं और डाइट का ख्याल रखते हैं। मगर कई बार छोटी-छोटी चीजों के कारण उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। इसके लिए पोस्ट वर्कआउट मील बहुत जरूरी है। आपको ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 23, 2023 1:44 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Post Workout Meal: सभी लोग फिट एंड फाइन रहकर खुद को मेंटेन रखने की ख्वाहिश रखते हैं। इसके लिए हेवी वर्कआउट करते हैं, जिम जाते हैं और डाइट का ख्याल रखते हैं। मगर कई बार छोटी-छोटी चीजों के कारण उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। इसके लिए पोस्ट वर्कआउट मील बहुत जरूरी है। आपको बता दें, वर्कआउट के बाद लोग अपने डाइट में लापरवाही कर देते हैं, जिसके कारण उन्हें कमजोरी का सामना करना पड़ता है। इसलिए कभी भी वर्कआउट के बाद डाइट का ख्याल काफी बेहतर ढंग से रखना बहुत जरूरी है। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड के विषय में बताने वाले हैं जिसे आप वर्कआउट के बाद डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपको बेहतरीन फायदे मिलेंगे।

1. वर्कआउट के बाद हरी पत्तेदार साग है जरूरी

हमेशा वर्कआउट के बाद पौष्टिक और संतुलित आहार लेना चाहिए। इसलिए कसरत करने के बाद आप अपनी डाइट में सरसों का साग, मूली का साग और पालक को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये पौष्टिक तत्वों का खजाना है। इससे आपके शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी नहीं होगी। इसके अलावा इन चीजों से इम्यूनिटी सिस्टम काफी स्ट्रॉन्ग होता है, जिसके कारण व्यक्ति कई बीमारियों से बचा रहता है।

2. पौष्टिक तत्व युक्त फ्रूट्स को करें डाइट में शामिल

वर्कआउट के बाद पौष्टिक तत्व युक्त भोजन करना बहुत जरूरी है। इससे व्यक्ति कमजोरी का शिकार नहीं होता है। इसके अलावा ये स्वास्थ्य के लिए भी काफी बेहतर साबित होता है। इसलिए आप पोस्ट वर्कआउट मील में एनर्जी को मेंटेन रखने के लिए सेब, केला, गाजर, टमाटर और मटर जैसे पौष्टिक तत्व युक्त फल एवं सब्जी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आप कई बीमारियों से भी बचे रहेंगे, जिसमें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी शामिल है।

Also Read: Myeloma: जोड़ों में दर्द को इस महिला ने किया इग्नोर तो जानलेवा साबित हुई यह ‘साइलेंट’ बीमारी

3. ओट्स है एनर्जी का सबसे बेहतर स्रोत

वर्कआउट के बाद आप ओट्स का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। ये एनर्जी का सबसे बेहतर स्रोत माना गया है। इसके सेवन से व्यक्ति को लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती है, वहीं ये एनर्जी का सबसे बेहतर स्रोत भी है। आपको बता दें, ओट्स में विटामिन-ई, एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइटोन्यूट्रिएंट जैसे पौष्टिक तत्व मौजूद हैं।

4. नट्स है इम्युनिटी बूस्टर

वर्कआउट के बाद आप इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रॉन्ग रखने के लिए और फिट रहने के लिए नट्स का सेवन कर सकते हैं। नट्स स्वास्थ्य के लिए काफी बेहतर होता है। वहीं ये प्रोटीन और फाइबर का सबसे बेहतर स्रोत माना जाता है। कहते हैं, इसके नियमित सेवन से व्यक्ति के शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी नहीं होती है।

Also Read: Shahid Afridi ने दिखाया PCB को आईना, बड़ा बयान देते हुए बोले – ‘BCCI के सामने ICC कुछ नहीं’

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026