---Advertisement---

Pregnancy Tips: प्रेगनेंसी के समय रामबाण है चुकंदर, जानें सेवन करने से मां और बच्चे को क्या है फायदा?

चुकंदर का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर कोई गर्भवती महिला चुकंदर का सेवन करती है तो वो उसके लिए रामबाण साबित हो सकता है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 21, 2023 7:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Pregnancy Tips: प्रेगनेंसी के समय महिलाएं अपने बच्चे के लिए अपने डाइट का काफी ध्यान रखती हैं। वे इस चीज का खास ध्यान रखती हैं कि उन्हें कब और क्या खाना चाहिए जो उनके होने वाले बच्चे के लिए फायदेमंद हो? कहते हैं कि अगर मां का खानपान अच्छा हो तो बच्चा भी सेहतमंद होता है। यह तो सभी जानते हैं कि चुकंदर खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि गर्भावस्था में महिलाओं के अंदर खून की कमी हो जाती है जिसके लिए महिलाओं को चुकंदर खाना चाहिए।

चुकंदर क्यों है फायदेमंद

विशेषज्ञों का मानना है कि चुकंदर एक सुपरफूड है जिसे खाने से शरीर में खून की मात्रा तो बढ़ती ही है साथ ही इसे खाने से शरीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर, फॉलेट की कमी को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे।

Also Read: Kitchen Hacks: बिना फ्रिज के दूध को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक, घंटों तक बना रहेगा फ्रेश

कैसे करें चुकंदर का सेवन

चुकंदर को दो तरह से खाया जा सकता है। पहला इसका जूस निकालकर पिया जा सकता है और दूसरा इसे काटकर सलाद की तरह खाया जा सकता है।

चुकंदर खाने के फायदे

  • चुकंदर खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती। प्रेग्नेंट महिलाओं को चुकंदर का सेवन करने से काफी फायदा होता है। चुकंदर में आयरन पाया जाता है जो खून में हिमोग्लोबिन बढ़ाता है।
  • चुकंदर खाने से प्रेग्नेंट महिलाओं में एनीमिया होने का खतरा कम हो जाता है। एनीमिया होने से मां और बच्चा दोनों हो खतरे में पड़ सकते हैं। इससे बचने के लिए चुकंदर का सेवन करना चाहिए।
  • चुकंदर खाना गर्भवती महिला और उसके बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है। चुकंदर में भरपूर मात्रा में फॉलेट पाया जाता है जो गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए बेहद जरूरी होता है।
  • फॉलिक एसिड गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास करने के अलावा हेल्थी टिशूज के विकास में भी मदद करता है। इससे बच्चे की रीढ़ की हड्डी जुड़ा दोष स्पाइना बिफिडा होने का खतरा कम हो जाता है और यह बच्चे के दिमागी विकास के लिए भी मददगार है।
  • चुकंदर खाने से गर्भवती महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। इसमे पाए जाने वाले गुण एक इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करते हैं और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं।
  • चुकंदर में पाया जाने वाला पोटेशियम इलेक्ट्रोलाइट्स और मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है जिसके कारण शरीर में गर्भावस्था के दौरान भी थकान और कमजोरी महसूस नहीं होती। इससे काफी ऊर्जा मिलती है।
  • चुकंदर खाने से गर्भवती महिलाओं में जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। चुकंदर एक लो ग्लाईसेमिक फूड है जो ग्लूकोज में बदलने में समय लेता है इतना ही नहीं यह खून में भी जल्दी ऑब्जर्ब नहीं होता।
  • गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं के शरीर में सूजन आ जाती है। चुकंदर में पाया जाने वाला बीटेन नामक एंटी इंफ्लेमेटरी एजेंट शरीर में होने वाली सूजा और जलन को दूर रखने में मदद करता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 1, 2026

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026