---Advertisement---

Processed Meat मीट को चाव से खाने वाले हो जाएं सावधान, इस तरह सेहत को कर सकता है तबाह!

बाजारों में मिलने वाला पैकेट बंद मीट आमतौर ज्यादा प्रोसेस होता है, इसका हद से ज्यादा सेवन हमारी हेल्थ पर खराब असर डालता है. आइए जानते हैं कि प्रोसेस्ड मीट के सेवन से सेहत को क्या-क्या नुक्सान उठाना पड़ता है-

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: सितम्बर 23, 2023 2:19 अपराह्न

Processed Meat
Follow Us
---Advertisement---

Processed Meat: नॉन वेज खाने वाले लोगों को अक्सर मीट खाना काफी पसंद होता है. ताजा मीट सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है क्योकि इसमें काफी ज्यादा प्रोटीन और फेट होता है. बदलते वक्त के साथ ऑप्शंस भी लगातार बदल रहे हैं, अब मीट को साफ करने और पकाने का झंझटों से दूर प्रोसेस्ड मीट तेजी से लोगों की पसंद बन रहा है. इस तरह का मीट सोसेज, बेकन और हॉट डॉग के रूप में बाजारों में मिलता है, इसका हद से ज्यादा सेवन हमारी हेल्थ पर खराब असर डालता है. आइए जानते हैं कि प्रोसेस्ड मीट से सेहत को क्या नुक्सान उठाना पड़ता है-

घट जाते हैं पोषक तत्व

आपको बता दें कि बाजारों में मिलने वाला पैकेट बंद मीट आमतौर ज्यादा प्रोसेस होता है. इसकी वजह से यह अपने पोषक तत्वों को खोता जाता है. इस तरह के मीट को खाने से शरीर को कोई फायदा नही मिलता है इसलिए जितना हो सके इसे खाने से बचना चाहिए.

बढ़ जाता है दिल की बीमारियों का खतरा

प्रोसेस्ड मीट को खाना और बनाना आसान होता है इसलिए लोग इसे खाना पसंद करते हैं मगर इसे ज्यादा खाने से दिल की बीमारियों के होने का खतरा भी बढ जाता है. ऐसा कुछ भी महसूस होने पर इससे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए.

प्रोसेस मीट से बढती है चर्बी

बाजार में मिलने वाला पैकेट बंद मीट में ज्यादा पोषक तत्व नहीं होते इसलिए इसे ज्यादा खाने से केवल पेट की चर्बी तेजी से बढने लगती है. वहीं कई लोगों को मोटापे की समस्या भी हो जाती है इसलिए हेल्दी लाइफ के लिए इसका कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए.

कैमिकल्स करते है हेल्थ को खराब

इस तरह के मीट में काफी ज्यादा कैमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है जोकि हमारी हेल्थ के लिए बिल्कुल ठीक नहीं होते. यह सेहत पर गलत असर डालते हैं जिससे सेहत खराब रहने लगती है. जितना हो सके बाजार से ताजा मीट लाकर ही खाने में प्रयोग करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026