---Advertisement---

Protin Rich Foods: इन 5 सस्ती चीजों में हैं प्रोटीन का खजाना, डाइट में शामिल कर दूर करें सारी कमी

यह 5 चीजें हैं प्रोटीन से भरपूर। मिलेगी आपको प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा। प्रोटीन के फायदे के साथ है सस्ता। जानिए कौन सी है यह चींजे।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 10, 2023 12:08 अपराह्न

Protin Rich Foods
Follow Us
---Advertisement---

Protin Rich Foods: प्रोटिन एक इंपोर्टेंट न्यूट्रिएंट है। प्रोटिन की कमी से हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। प्रोटिन की कमी से हमें कई गंभीर बीमारियां हो सकती है। इसलिए यह बेहद जरूरी है की हम प्रोटिन की प्रयाप्त मात्रा लें। इसके लिए आपको प्रोटिन से भरपुर भोजन खाना होगा। वैसे तो ऐसे कई चीजें हैं जिससे आपको प्रोटिन मिल सकता है। मगर आज हम आपको उन खाद्य पदार्थों का नाम बताने जा रहे हैं जिनमें प्रोटिन की मात्रा अधिक होती है और यह काफ़ी सस्ता भी है। तो चलिए जानते हैं क्या है वह चीज।

अंडा है प्रोटिन का अच्छा सोर्स

आपको बता दे की अंडा प्रोटिन का बेस्ट सोर्स माना जाता है। एक अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटिन होता है। इसके अलावा यह काफी सस्ते दाम में आपको आसानी से मिल भी जाएगा। अंडा खाने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही यह हमारे आंखों के लिए भी काफी अच्छा होता है।

प्रोटिन के लिए दही भी है एक अच्छा ऑप्शन

आपको बता दे की दही भी प्रोटिन का एक अच्छा ऑप्शन है। 100 ग्राम दही में लगभग 3.5 ग्राम प्रोटिन होता है। इसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते है। दही का सेवन पाचन तंत्र को मज़बूत करता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी दही मददगार है।

प्रोटिन से भरपुर है मसूर की दाल

अगर आपको प्रोटीन चहिए तो मसूर की दाल सबसे बेस्ट ऑप्शन है। मसूर की दाल में काफ़ी अधिक मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है। बता दे की 198 ग्राम मसूर की दाल में 18 ग्राम प्रोटिन होता है। मसूर की दाल का सेवन दिल से जुड़ी बीमारी से हमें छुटकारा देता है। यह हमारे शरीर के इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।

78 ग्राम ओट्स में 13 ग्राम प्रोटिन

ओट्स प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है। प्रोटिन के साथ-साथ ओट्स में फाइबर की भी मात्रा अधिक होती है। बता दे की 78 ग्राम ओट्स से आपको लगभग 13 ग्राम प्रोटिन मिल सकता है।

दूध में भी होता है अधिक मात्रा में प्रोटीन

दूध को कंप्लीट फूड कहा जाता है। आपको बता दे की दूध में भी अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इस वजह से दूध को अपने डाइट में जरुर शामिल करें। आपको बता दे की दूध हड्डियों को मजबूर करता है। इतना ही नहीं दूध पीने से हमारी स्किन भी ग्लोइंग होती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026