---Advertisement---

Sperm Count Decline: दुनिया के आधे से ज्यादा मर्द क्यों बनते जा रहे नामर्द, रिसर्च में हुआ दिलदहला देने वाले खुलासे

Sperm Counts Decline: एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि दुनियाभर के 50 प्रतिशत मर्दों के प्रजनन क्षमता में कमी देखी गई है। वहीं स्पर्म काउंट में भी लगातार कमी देखी जा रही है। स्पर्म क्वालिटी में गिरावट देखने के बाद मानव जाति में प्रजनन क्षमता संकट का रूप ले रही है। आपको बता दें, ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 13, 2023 3:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sperm Counts Decline: एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि दुनियाभर के 50 प्रतिशत मर्दों के प्रजनन क्षमता में कमी देखी गई है। वहीं स्पर्म काउंट में भी लगातार कमी देखी जा रही है। स्पर्म क्वालिटी में गिरावट देखने के बाद मानव जाति में प्रजनन क्षमता संकट का रूप ले रही है। आपको बता दें, पूरे दुनिया की आबादी 8 अरब तक पहुंच गई है। इसमें पुरुष अपनी प्रजनन क्षमता को खो रहे हैं। इस विषय पर कई सारी स्टडीज की जा रही हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं रिपोर्ट में कौन-सी बातें सामने आ रही हैं।

जानें स्टडी में कौन-सी बात आ रही है सामने

मर्दों की बढ़ती कमजोरी को लेकर कई सारे रिसर्च किए जा रहे हैं। जिसमे 2017 की एक रिसर्च स्टडी में पाया गया था कि पश्चिमी देशों के मर्दों में तेजी से स्पर्म काउंट गिर रहा है। ये बेहद हैरान करने वाली बात है। वहीं हाल ही में ऑक्सफोर्ड जर्नल ह्यूमन रिप्रोडक्शन अपडेट में रिसर्च किया गया था। जिसमे इस बात की पुष्टि की गई है कि 46 वर्ष से कम आयु के पुरुषों के स्पर्म काउंट में 50% से अधिक की कमी देखी गई है। इसके अलावा यह रिसर्च अमेरिका के हिब्रू विश्वविद्यालय में किया गया था, जिसमें डेनमार्क, इजरायल, स्पेन, ब्राजील के वैज्ञानिक शामिल थे।

Also Read: Chest Infection: इन साधारण लक्षणों को कॉमन कोल्ड समझने की न करें भूल, इस बड़ी बीमारी का हो सकता है खतरा

इस रिसर्च में अमेरिका, एशिया और अफ्रीका सहित 53 विकसित देशों को शामिल किया गया है। वहीं अन्य देशों में भी स्पर्म काउंट पर रिसर्च किया जा रहा है। जिसमे हर जगह स्पर्म क्वालिटी और काउंट में कमी देखी जा रही है। हर तरफ मर्दों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्पर्म काउंट और क्वालिटी में कमी होने से वैज्ञानिकों की चिंता काफी बढ़ गई है।

पॉल्यूशन हो सकता है इस परेशानी का कारण

कई सारे रिसर्च में पाया गया है कि पॉल्यूशन स्पर्म काउंट में कमी का कारण है। जी हां, एक कार्डियोलॉजी रिसर्च में पाया गया है कि पॉल्यूशन से प्रजनन क्षमता पर बहुत गहरा असर पड़ रहा है। इतना ही नहीं प्रदूषण से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हार्ट जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। दुनिया के 92% लोग ऐसे जगहों पर रहते हैं जहां पर पॉल्यूशन से लोगों का दम घुटता है। पॉल्यूशन में मौजूद सूक्ष्म कण से लोगों पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता कमजोर हो रही है।

Also Read: Chanakya Niti: धनवान होने के बाद भी नहीं मिलता इन लोगों को मान और सम्मान, नर्क जैसी हो जाती है जिंदगी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026