---Advertisement---

Stale Chapati Side Effects: अगर सेहत से है प्यार तो ना करें बासी रोटी खाने की गलती, ये बीमारियां कर देंगी सेहत ख़राब!

Stale Chapati Side Effects: भारत के लोगों में अक्सर पेट संबंधी समस्याएं ज़्यादा देखने को मिलती हैं। इसके इलाज के लिए लोग डॉक्टरों के चक्कर लगाते हैं और उनसे महंगी दवाइयां लेकर आते हैं। मगर वह इन समस्याएं के पीछे क्या कारण है ये नहीं समझ पाते। असल में पेट से जुड़ी ज़्यादातर समस्याएं आपके ...

Read more

Avatar of Sparsh

By: Sparsh

Published: सितम्बर 26, 2023 7:10 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Stale Chapati Side Effects: भारत के लोगों में अक्सर पेट संबंधी समस्याएं ज़्यादा देखने को मिलती हैं। इसके इलाज के लिए लोग डॉक्टरों के चक्कर लगाते हैं और उनसे महंगी दवाइयां लेकर आते हैं। मगर वह इन समस्याएं के पीछे क्या कारण है ये नहीं समझ पाते। असल में पेट से जुड़ी ज़्यादातर समस्याएं आपके खानपान से जुड़ी होती हैं, इसीलिए इनका इलाज भी खानपान में बदलाव करके किया जा सकता है। पेट से जुड़ी ज़्यादातर समस्याओं की वजह कभी-कभी बासी रोटी खाना भी होता है। 

यदि आपको या आपके परिवार में किसी को भी बासी रोटी खाने की आदत है, तो इसे जल्द से जल्द ख़त्म कर दीजिए। ऐसा इसीलिए क्योंकि बासी रोटी पेट में कई बीमारियों को जन्म दे सकती है, जिससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आज इस लेख में हम आपको बासी रोटी खाने से सेहत पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों के बारे में बताएंगे। तो आइये बिना देर किये बासी रोटी से होने वाले नुक़सानों के बारे में जानते हैं। 

इम्यूनिटी होती है कमज़ोर 

बासी रोटी खाने का सबसे बुरा प्रभाव आपकी इम्यूनिटी पर पड़ता है। दरअसल बासी रोटी से पेट में कई बुरे बैक्टीरिया जन्म लेते हैं, जो पेट की परेशानियों के साथ-साथ इम्यूनिटी पर भी बुरा असर डालते हैं। इसका सीधा प्रभाव आपके इम्यून सिस्टम पर पड़ता है जिससे आपकी इम्यूनिटी कमज़ोर होती है। 

हो सकती है फूड पॉयज़निंग की शिकायत 

बासी रोटी खाने से होने वाले कई नुक़सानों में से एक फूड पॉयज़निंग भी है। यदि आप रोज़ाना या ज़्यादातर समय बासी रोटी खाते हैं तो आपको उल्टी, दस्त और पेट में बुरी तरह दुर्द उठने की समस्या हो सकती है। आमतौर पर यह सभी लक्षण फूड पॉयज़निंग के होते हैं। 

आ सकती हैं पाचन से जुड़ी परेशानियां 

जैसा की हमने ऊपर बताया कि बासी रोटी खाने से पेट में बहुत से हानिकारक बैक्टीरिया जन्म लेते हैं। इन्हीं बैक्टीरिया के चलते आपको पाचन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। 

हो सकती है बेचैनी और इन्डायजेशन 

कई बार बासी रोटी में फ़ंगस और हानिकारक बैक्टीरिया लग जाते हैं। ये बैक्टीरिया अगर आपके पेट में एक बार पहुंच जाएं, तो फिर आपको बेचैनी, जी मचलाना और इन्डायजेशन जैसी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ सकता है। 

हो सकती है गले और मुंह में दर्द की शिकायत 

बासी रोटी में मौजूद फ़ंगस और बैक्टीरिया के कारण आपको गले और मुंह में इन्फेक्शन होने का ख़तरा हो सकता है। इसके लक्षणों में गले और मुंह में दर्द होना शामिल है। यदि आपको भी ऐसी किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप अभी से बासी रोटी खाना बंद कर दें। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताए गए स्‍वास्‍थ्‍य, हेल्‍थ अपडेट, न्‍यूट्रीशन, पोषण, चिकित्‍सा व चिकित्‍सकीय सहायता संबंधी किसी भी तरह के उपचार/उपाय/विधि/दवा/डाइट/तरीका/दावों पर अमल करने से पहले संबंधित डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। चिकित्‍सकीय सलाह के बाद ही सुझाए गए उपायों व तरीकों को अमल में लाएं। इस आर्टिकल के जरिये हमारा उद्देश्य केवल जानकारी व सूचना उपलब्‍ध करवाना है। DNP INDIA MEDIA NETWORK आर्टिकल में दिए गए संबंधित विवरणों की सटीकता /प्रमाणिकता/गारंटीड लाभ व दावों की पुष्टि नहीं करता है और न ही इसके लिए उत्‍तरदायी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sparsh

Sparsh

Hi, I’m Sparsh, and I write about technology, entrepreneurship, entertainment , and emerging digital trends.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 22, 2026

Health Tips

जुलाई 21, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 18, 2026

Sana Saeed

जुलाई 18, 2026

Health Tips

जुलाई 17, 2026

Eye Health

जुलाई 16, 2026

Leave a Comment