---Advertisement---

Stomach Pain: बदलते मौसम के साथ क्यों होता है पेट में दर्द, जानें वजह और बचाव के 5 उपाय

Stomach Pain: गर्मी की शुरुआत होने जा रही है। मगर सर्दी का अहसास अभी भी जारी है। इस मौसम के उलटफेर में कई सारे लोग पेट दर्द की समस्या से परेशान हो रहे हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल में जानेंगे कि बदलते मौसम के साथ क्यूं होता है पेट में दर्द और इसके बचाव के ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 13, 2023 2:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Stomach Pain: गर्मी की शुरुआत होने जा रही है। मगर सर्दी का अहसास अभी भी जारी है। इस मौसम के उलटफेर में कई सारे लोग पेट दर्द की समस्या से परेशान हो रहे हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल में जानेंगे कि बदलते मौसम के साथ क्यूं होता है पेट में दर्द और इसके बचाव के 5 अचूक उपाय।

इन कारणों से बदलते मौसम में होता पेट दर्द

मौसम के बदलने के साथ बैक्टीरिया आसानी से ग्रो करता है। इससे शरीर में काफी बीमारियां फैलने लगती है। इसके कारण व्यक्ति को पेट दर्द जैसी स्थिति से गुजरना पड़ता है। इतना ही नहीं, लोगों के साथ सर्द गर्म जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। कभी ठंडा और कभी गर्म खाना के साथ इसका प्रभाव स्वास्थ्य पर गलत पड़ता है। इससे व्यक्ति को पेट संबंधित समस्याओं से लड़ना पड़ता है। मगर अब घबराने की जरूरत नहीं है। पेट दर्द से निकलने के लिए भी हम आपको 5 बेहतरीन उपाय बताने वाले हैं। तो आइए जानते हैं।

पेट दर्द होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

1. मेथी दाना का करें इस्तेमाल

मेथी दाना में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा ये पौष्टिक तत्वों से लबरेज होता है। इसके सेवन से व्यक्ति को कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। इसके लिए आप मेथी दाना को पानी में उबाल लें और इस पानी को छानकर पी लें। इससे सभी पेट से जुड़ी समस्याओं का अंत हो जाएगा।

2. अजवाइन है पेट के लिए रामबाण

कई बार गैस और अनपच जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे पेट में काफी दर्द होने लगती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए अजवाइन बेहद असरदार है। इसके सेवन से पेट दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: सुबह पेट ठीक से साफ न होने की समस्या को झटपट दूर करेंगे ये योग आसन, Constipation से मिलेगा छुटकारा

3. हींग का करें प्रयोग

हींग पौष्टिक गुणों का खजाना है। कई सारी परेशानी से बाहर निकलने के लिए हींग का प्रयोग किया जाता है। हींग के सेवन से आप पेट दर्द, गैस, कब्ज, अनपच जैसी परेशानी से मिनटों में बाहर निकल सकते हैं।

4. दालचीनी से पेट दर्द का होगा छू-मंतर

अगर आप भी पेट दर्द की समस्या से लड़ रहे हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो शहद के साथ दालचीनी के पाउडर का सेवन निश्चित रूप से करें। ये पेट दर्द की समस्या के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें कई सारे ऐसे गुण मौजूद होते हैं जिससे पेट दर्द से बाहर निकला जा सकता है।

5. पेट दर्द से राहत पाने के लिए अदरक का करें सेवन

अदरक में कई सारे ऐसे गुण मौजूद होते हैं जिससे पेट दर्द की समस्या से बाहर निकला जा सकता है। इसके लिए प्रतिदिन सुबह खाली पेट अदरक के पानी का सेवन करें। इससे पेट दर्द से छुटकारा मिलेगा।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: इस Valentine Day को बनाएं खास और अपने पार्टनर को दें ये शानदार तोहफे, जीत लेंगे दिल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

CM Mohan Yadav

मई 12, 2026