---Advertisement---

जिद्दी चर्बी को तेजी से कम कर देगी जामुन की ये स्पेशल ड्रिंक, कुछ ही समय में घट जाएगा Belly Fat

Health Tips: गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में कई लाजवाब फल आते हैं जिसमें जामुन का नाम भी शामिल है लेकिन क्या आपको पता है कि, गर्मियों के मौसम में मिलने वाले ये जामुन आपके शरीर में जमी जिद्दी चर्बी को हटाने के लिए काफी कारगर है। उल्टा सीधा खानपान ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 14, 2023 9:48 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में कई लाजवाब फल आते हैं जिसमें जामुन का नाम भी शामिल है लेकिन क्या आपको पता है कि, गर्मियों के मौसम में मिलने वाले ये जामुन आपके शरीर में जमी जिद्दी चर्बी को हटाने के लिए काफी कारगर है। उल्टा सीधा खानपान और गलत लाइफ स्टाइल की वजह से ज्यादातर लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक ऐसी स्पेशल ड्रिंक लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप कुछ ही समय में बैली फैट को कम कर सकते हैं।

जामुन खाने के फायदे

जिद्दी चर्बी को हटाने के साथ जामुन खाने के वैसे भी अनेक फायदे हैं। बता दें कि, इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। लगातार जामुन के सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। इसी के साथ जामुन को खाने से हमारे शरीर की इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है जिसकी वजह से कई बीमारियां हमारे पास भी नहीं आती है। वही जामुन के नियमित सेवन से हीमोग्लोबिन लेवल भी बढ़ता है। ऐसे में हमें जामुन का सेवन करना चाहिए।

Also Read: Health Tips: आपकी ये आदतें कम नहीं होने देता मोटापा, भूलकर भी न करें ये गलतियां

मैजिकल ड्रिंक बनाने की सामग्री

ऐसे में अगर हम जामुन से बनने वाली मैजिकल ड्रिंक के सामन की बात करें तो इसके लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की आवश्यकता होगी।
जामुन- 250 ग्राम
काला नमक- आधा चम्मच
नींबू रस – 1 चम्मच

जामुन की स्पेशल ड्रिंक बनाने की विधि

जामुन की स्पेशल ड्रिंक बनाने की विधि की बात की जाए तो इसके लिए सबसे पहले आपको जामुन के छोटे-छोटे टुकड़े काट लेने हैं और बीज निकालकर बाहर फेंक देना है। इसके बाद आपको सभी जामुन को मिक्सर में अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। इसके बाद काला नमक और नींबू डालकर एक बार फिर ग्राइंड कर लें। इसके बाद जब सारी चीजें तरह से मिल जाए तो ड्रिंक को गिलास में निकाल लें। इसी के साथ आप ड्रिंक में पुदीना भी डाल सकते हैं।

Also Read: आम के शौकीन हो जाएं सावधान! ज्यादा सेवन से हो जाएगी पेट में सूजन की समस्या, इस तरह करें बचाव

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 23, 2026

Diabetes

अप्रैल 23, 2026

Cancer

अप्रैल 22, 2026

Health Tips

अप्रैल 22, 2026

High Cholesterol

अप्रैल 22, 2026

Diabetes

अप्रैल 22, 2026