---Advertisement---

Tongue Cleaning Tips: जीभ से सफेद परत को हटाने के लिए ये घरेलू उपाय हैं कारगर, जरूर फॉलो करें बेस्ट ओरल केयर रूटीन

Tongue Cleaning Tips: मुंह की बदबू और ओरल डिजीज की परेशानी को आज कई लोग झेल रहे हैं। कभी-कभी मुंह की ढंग से सफाई ना होने तो कभी-कभी खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोग गंभीर बीमारियों से घिर जाते हैं। हम दांतों की सफाई के लिए ब्रश तो कर लेते हैं लेकिन जीभ की सफाई ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 22, 2023 10:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tongue Cleaning Tips: मुंह की बदबू और ओरल डिजीज की परेशानी को आज कई लोग झेल रहे हैं। कभी-कभी मुंह की ढंग से सफाई ना होने तो कभी-कभी खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोग गंभीर बीमारियों से घिर जाते हैं। हम दांतों की सफाई के लिए ब्रश तो कर लेते हैं लेकिन जीभ की सफाई करना भूल जाते हैं। इसकी वजह से कभी-कभी जीभ पर एक मोटी परत बन जाती है और मुंह से बदबू भी आने लगती है। सांसों को तरोताजा रखने और इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आप डॉक्टर्स को दिखवाते हैं और कई बार आप ओरल ट्रीटमेंट भी लेते हैं लेकिन असर नहीं दिखता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। निश्चित तौर पर आपको असर देखने को मिलेगा।

नमक और तेल की पेस्ट बनाकर करें अप्लाई

जीभ को साफ रखने के लिए आप नमक और तेल की पेस्ट बना लें और इसे जीभ पर लेप लगाकर छोड़ दें। आप इस नुस्खे को हफ्ते में दो बार ट्राई करें परिणाम आपको जल्द दिखने लगेगा। यह जीभ को साफ रखने के लिए एक बेहतर उपाय है और यह मुंह की बदबू की परेशानी को कम करने में भी कारगर है।

Also Read: Myeloma: जोड़ों में दर्द को इस महिला ने किया इग्नोर तो जानलेवा साबित हुई यह ‘साइलेंट’ बीमारी

नमक के पानी को इस तरह से करें इस्तेमाल

जीभ को साफ रखने और वैक्टीरिया को खत्म करने में नमक एक असरदार चीज है। आप गरम पानी में नमक डालकर इससे कुल्ला कर सकते हैं। यह जीभ को साफ रखने में कारगर है। इससे आपके जीभ पर व्हाइट परत नहीं जमेगी। यह ओरल केयर काफी कारगर है।

बेकिंग सोडा को इस तरह से करें यूज

बेकिंग सोडा जीभ की सफाई करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप इसके लिए बेकिंग सोडा और पानी को मिलकर एक पेस्ट बना लें। अब इसे जीभ पर लगाकर दो मिनट के लिए छोड़ दें। अब ब्रश से जीभ को साफ कर लें। जल्द ही आपको इस ट्रिक का असर देखने को मिलेगा।

कोकोनट ऑयल से भी कर सकते हैं जीभ की सफाई

अगर आप जीभ की मोटी व्हाइट परत से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप 1 चम्मच कोकोनट ऑयल को दो मिनट के लिए मुंह में रखकर छोड़ दें। याद रखें कि यह तेल हल्का गर्म हो। करीब 2 मिनट बाद आप साफ पानी से मुंह को धो लें।

Also Read: Shahid Afridi ने दिखाया PCB को आईना, बड़ा बयान देते हुए बोले – ‘BCCI के सामने ICC कुछ नहीं’

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Attack

मार्च 5, 2026

Weight Loss

मार्च 4, 2026

Liver Health

मार्च 4, 2026

Everest Masalas Test

मार्च 3, 2026

Skin Care

मार्च 2, 2026

Healthy Hair

मार्च 2, 2026