---Advertisement---

Uric Acid के मरीज इन खाने की चीजों को थाली से रखें बाहर, हड्डियों के दर्द और सूजन से वरना कभी नहीं मिलेगा आराम

Uric Acid: हड्डियों की परेशानी को झेल रहे मरीजों को अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। बढ़े हुए यूरिक एसिड में कुछ खाने की चीजें बहुत ही खतरनाक होती हैं। इसकी जानकारी हेल्थ एक्सपर्ट दे रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 1, 2026 6:32 अपराह्न

Uric Acid
Follow Us
---Advertisement---

Uric Acid:  जोड़ों में दर्द और हड्डियों के सूजन का प्रमुख कारण बढ़े हुए यूरिक एसिड को माना जाता है।  ये मरीज को उठने-बैठने  से लाचार कर देता है।  यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक वेस्ट है, जिसे किडनी पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकाल देती हैं। लेकिन जब ये शरीर से बाहर नहीं निकलता है तो हड्डियों की समस्याओं को जन्म देता है। ये प्यूरीन के बनने होता है। किसी भी इंसान के  शरीर में ये तब बढ़ता जब किडनी इसे बाहर नहीं निकाल पाती है। यह जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमा होकर गठिया जैसी गंभीर बीमारी को जन्म देता है।  यूरिक एसिड प्रोटीन के टूटन पर बनने वाले प्यूरीन से बनता है। इसी लिए डक्टर मरीजों को प्रोटीन युक्त चीजों के सेवन करने से मना करते हैं। मरीज को सोच समझकर खाना पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा कुछ ऐसी चीजे बताई जा रही है, जिन्हें  यूरिक एसिड के मरीजों को जरा भी नहीं खाना चाहिए।

Uric Acid के मरीजों को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहि?

थाली से नॉनवेज को करें गायब

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि,  नॉनेवेज को यूरिक एसिड के मरीजों को बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। उन्हें अपनी थाली से मुर्गा, मछली , अंडा और रेड मीट निकाल देना चाहिए। क्योंकि इनमें प्यूरीन बहुत ज्यादा होता है।अगर आपका यूरिक एसिड बढा हुआ है तो समझदारी इसी में है कि, इनका सेवन करना बंद कर दें।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Fit Tuber Hindi

अगर आप रोजाना नॉनवेज खा रहे थे तो एक बार अपना ब्लड टेस्ट करवा लो और फिर एक हफ्ता बिल्कुल नॉनवेज अंडे ना खाएं और एक हफ्ते बाद दोबारा ब्लड टेस्ट करवा लें । आप हैरान हो जाएंगे कि सिर्फ एक चीज से यूरिक एसिड कितना कम हो गया है।

सॉफ्ट ड्रिंक बढ़ा देंगी यूरिक एसिड

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, यूरिक एसिड के मरीजों को अपनी डाइट से हर तरह की सॉफ्ट ड्रिंक निकालकर फेंक देनी चाहिए। ये यूरिक एसिड बहुत तेजी से बढ़ती हैं। साल  2008 में लगभग 15000 लोगों पर रिसर्च हुई थी।  यह देखने के लिए कि क्या कोक, पेप्सी और ऐसी बाकी कोल्ड ड्रिंक्स पीने से यूरिक एसिड लेवल्स पर कुछ फर्क पड़ता है या नहीं , स्टडी करने पर रिसर्चस ने कंफर्म किया कि ऐसी कोल्ड ड्रिंक्स पीने से ना सिर्फ यूरिक एसिड की क्वांटिटी ब्लड में बढ़ती है बल्कि जो लोग इन्हें रोजाना पीते हैं उन्हें आगे जाकर गाउट के चांसेस 85 फीसदी तक बढ़ जाते हैं।इसीलिए इनके सेवन से बचें।

डिब्बा बंद जूस यूरिक एसिड के मरीजों के लिए है जहर

डिब्बा बंद जूस का सेवन करना भी यूरिक एसिड के मरीजों के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। इनमें हाई फ्रुक्टोज कॉन सिरप मिलाया जाता है। ये यूरिक एसिड को भी बढ़ाता और किडनी को भी प्रभावित करता है।

इन दालों से करें तौबा

कुछ दालों का सेवन यूरिक एसिड के मरीजों को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।  राजमा, छोले, सोयाबीन ,लोबिया, काली उड़द की दाल और अरहर की दाल खाने से बचना चाहिए। इनमें बहुत प्रोटीन होता है। जिसके कारण यूरिक एसिड के मरीज प्रभावित हो सकते हैं।

ये सब्जियां यूरिक एसिड के मरीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए 

इसके साथ ही कुछ ऐसी सब्जियां हैं जिनमें प्यूरीन बहुत ज्यादा होते हैं। अगर आपका यूरिक एसिड बहुत
बढ़ता है तो पालक, गोभी अरबी, बैंगन, मशरूम और बीन्स  नहीं खाना चाहिए।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stress

अगस्त 10, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 9, 2026

Gurugram Viral Video

अगस्त 9, 2026

Mahesh Babu

अगस्त 9, 2026

Toxic Trailer

अगस्त 8, 2026

अगस्त 8, 2026