---Advertisement---

Uric Acid : हाथ-पैरों के सूजन और दर्द से राहत पाने के लिए आजमाएं ये देसी तरीका, 21 दिनों में मिलेगा आराम

Uric Acid : यूरिक एसिड हड्डियों की हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है. इसमें मरीज को सूजन के साथ का सामना करना पड़ता है. इसे कम करने का तरीका डॉक्टर सलीम जैदी बता रहे हैं.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 14, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Uric Acid
Follow Us
---Advertisement---

Uric Acid :यूरिक एसिड शरीर का वेस्ट होता है. लेकिन जब ये बॉडी में ही जमा होने लगता है तो हाथ-पैरों में सूजन से लेकर हड्डियों में दर्द तक के लक्षण दिखने लगते हैं. जब यूरिक एसिड खून में घुल जाता है और किडनी इसे फिल्टर करके पेशाब के जरिए शरीर से बाहर नहीं निकलता है तो मरीज को शरीर में बदलाव देखने को मिलने लगते हैं. इस दौरान किडनी सही से काम नहीं करती है.क्योंकि ये ब्लड में जमा होना शुरु हो जाता है.इसीलिए इसे बाहर निकालने के लिए डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा देसी इलाज बताया जा रहा है. वो इसे 21 दिन में ठीक करने का दावा कर रहे हैं.

Uric Acid को कम करने के लिए क्या करें?

डॉक्टर का कहना है कि, आजवाइन और अदरक से यूरिक एसिड को ठीक किया जा सकता है. आजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले तत्व पाए जाते हैं.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-HealthyHamesha

वहीं, अदरक में ‘जिंजरॉल’ होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने और शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है.अदरक और अजवाइन यूरिक एसिड को कम करने और इससे होने वाले जोड़ों के दर्द में राहत देने के लिए एक आयुर्वेदिक इलाज है। ये दोनों मसाले मिलकर शरीर से गंदगी को बाहर निकालने और सूजन कम करने में मदद करते हैं. इसीलिए अगर इनके मिश्रण से बना पानी रोजाना निहार मुंह पिया जाए तो फायदा मिलता है.

अदरक और आजवाइन के पानी को कैसे बनाएं?

अजवाइन और अदरक का ड्रिंक बनाने के लिए आपको एक गिलास पानी, एक छोटा चम्मच अजवाइन और एक इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक चाहिए होगा. इसके बाद पानी में अदरक और अजवाइन डालकर 5-10 मिनट तक उबालें. फिर इसे छान लें और सुबह खाली पेट गुनगुना पिएं. रोजाना इस तरह से अजवाइन और अदरक का सेवन करेंगे तो बहुत लाभ मिलेगा. लेकिन ध्यान रहें किडनी की कोई गंभीर बीमारी है या आप डायबिटीज की दवा ले रहे हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह के बिल्कुल भी सेवन नाकरें.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 13, 2026

Cancer

अप्रैल 13, 2026

Weight Loss

अप्रैल 12, 2026

Work From Home

अप्रैल 12, 2026

Rashmika Mandanna

अप्रैल 12, 2026

Intermittent Fasting

अप्रैल 12, 2026