---Advertisement---

Weight Loss: रात का खाना छोड़कर Weight Loss करने की सोच रहे हैं, तो एक्सपर्ट की ये बात जरुर जान लें

Weight Loss: मौजूदा समय में लोग खुद को कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश दिखाने के लिए वेट लॉस का सहारा लेते हैं। लोगों को लगता है कि, यदि वे अपना वेट लॉस कर लेंगे तो वह ज्यादा खूबसूरत और अट्रैक्टिव नजर आएंगे। ऐसे में वेट लॉस करने के लिए लोग अक्सर अपने खाने को कम कर देते ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 17, 2023 12:09 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss: मौजूदा समय में लोग खुद को कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश दिखाने के लिए वेट लॉस का सहारा लेते हैं। लोगों को लगता है कि, यदि वे अपना वेट लॉस कर लेंगे तो वह ज्यादा खूबसूरत और अट्रैक्टिव नजर आएंगे। ऐसे में वेट लॉस करने के लिए लोग अक्सर अपने खाने को कम कर देते हैं। लोगों की यह धारणा है कि, खाना कम करने से वजन कम हो सकता है। लेकिन क्या आपको यह पता है कि, खाना छोड़ना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसी के साथ अपनी मिल को स्किप करने से आपका वजन भी बढ़ सकता है।

खाना छोड़ने से पड़ता है ये असर

अगर आप वेट लॉस करने के लिए अपना खाना छोड़ते हैं तो इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है जिससे शरीर को ठीक से एनर्जी नहीं मिल पाती। ऐसे में आप सुस्त और कमजोर महसूस करते हैं। आपको काम करने का मन नहीं करता। इसी के साथ आपकी स्लीप साइकिल भी काफी प्रभावित होती है।

मेटाबॉलिज्म रेट धीमा होता है

इसी के साथ खाना छोड़ने से आपके मेटाबॉलिज्म पर भी काफी गहरा असर पड़ता है। पर्याप्त मात्रा में खाना ना खाने से आपका मेटाबॉलिज्म रेट धीमा पर जाता है जिससे आपको अपना वजन कम करने में कठिनाई हो सकती है। यदि आप बहुत कम कैलोरी खाते हैं, तो आपका शरीर संरक्षण मोड में चला जाता है, जिससे चयापचय धीमा हो जाता है।

Also Read: घुटनों की सर्जरी के बाद भूलकर भी ना करें ये काम, वरना दोबारा जाना पड़ सकता है हॉस्पिटल

स्ट्रेस बढ़ सकता है

वही अगर आप अपने वेट लॉस करने के लिए खाना छोड़ने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि खाना छोड़ने से आपका स्ट्रेस बढ़ सकता है। इसी के साथ भोजन छोड़ने से आपका वजन भी बढ़ता है। किसी भी मिल को छोड़ने से आपकी बॉडी में स्ट्रेस खतरे का मुकाबला करने के लिए एक हॉर्मन रिलीज करता है जिसके काफी ज्यादा साइड इफेक्ट्स हैं।

जंक फूड की क्रेविंग

वहीं खाना छोड़ने से आपको जंक फूड की क्रेविंग भी काफी ज्यादा होती है। लंबे समय तक मिल को स्किप करने से आपका शरीर सर्वाइकल या या प्रीजर्वेशन मोड में चला जाता है। इसमें आपकी कोशिकाओं और शरीर को खाने के लिए उकसाता है जिससे आपको जंक फूड या प्रोसैस्ड फूड खाने का मन करता है। ऐसे में अगर आप वेट लॉस करने के लिए खाने को छोड़ने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल ना करें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

जुलाई 15, 2026

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Weight Loss

जुलाई 13, 2026