Weight Loss: पूरे शरीर की चर्बी को 15 दिन में साफ कर देता है ये एक जूस, नाम और फायदे जानकर हो जाएंगे दंग

Weight Loss: सफेद पेठे का जूस वजन घटाने के लिए बेस्ट ड्रिंक माना जाता है। यह शरीर को अंदर से साफ करके चर्बी को तेजी से पिघलाने में मदद करता है. इसे बनाने का सही तराकी जानें.

Weight Lose: कभी-कभी हैवी वर्क आउट और डाइट से भी वजन कम नहीं होता है.जिसके कारण लोग निराश हो जाते हैं. अगर आपकी पुरानी चर्बी भी शरीर से निकल नहीं रही है तो हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा बताए जा रहे इस खास जूस का सेवन कर सकते हैं. ये जूस सिर्फ बेली फैट ही नहीं बल्कि पूरे शरीर के फैट को बाहर निकालता है. आपको बस 15 दिन नियमित रुप से इसका सेवन करना है. ये बहुत ही कारगर होता है.

Weight Lose के लिए बेस्ट है ये जूस

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि,सफेद पेठे  का जूस पेट की चर्बी और वजन कम करने के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. Fit Tuber नाम के यूट्यूब चैनल पर हेल्थ एक्सपर्ट इसकी जानकारी दे रहे हैं. उनका कहना है कि, आयुर्वेदिक जानकार फैट कटर ड्रिंक  के नाम से जानते हैं.इसमें 96% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Fit Tuber Hindi

पेठे में कैलोरी न के बराबर होती है, जो वजन घटाने में मदद करती है. यह शरीर से गंदगी को बाहर निकालता है. इसके साथ ही किडनी को भी क्लीन करता है. इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे भूख कम लगती है और आप ज्यादा खाने से बचते हैं. ये पाचन क्रिया तो ठीक करता है. इसी लिए इसका सेवन प्रतितिन ताजा कर सकते हैं. सफेद पेठे में विटामिन C और विटामिन B-कॉम्प्लेक्स B1, B3 , आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और मैंगनीज पाया जाता है.यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है.

सफेद पेठे का जूस बनाने का सही तरीका

सफेद पेठे का जूस आप ताजा ही पिएं. इसके लिए सबसे पहले ताज़ा सफेद पेठा लें, उसका छिलका उतारें और बीज निकाल दें. सफेद भाग को छोटे टुकड़ों में काटें और ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह पीस लें. इसके बाद इसे छान लें. इसमें नींबू का रस, काला नमक और पुदीना मिलाकर पी सकते हैं.जूस पीने के बाद कम से कम 30 से 60 मिनट तक कुछ न खाएं. सुबह खाली पेट इसे पीने से फायदा मिलता है.

Exit mobile version