---Advertisement---

White Turmeric: कैंसर समेत इन बीमारियों का नाश करेगी सफेद हल्दी, जानिए चमत्कारी गुण

White Turmeric: पीली हल्दी का इस्तेमाल भारत के हर किचन में किया जाता है। इसका इस्तेमाल जितना रसोई में होता है उससे ज्यादा आयुर्वेद में किया जाता है। ऐसा बताया जाता है कि, हल्दी को खाने से कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती है लेकिन क्या आपने हल्दी की एक और प्रजाति के बारे ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 18, 2023 12:31 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

White Turmeric: पीली हल्दी का इस्तेमाल भारत के हर किचन में किया जाता है। इसका इस्तेमाल जितना रसोई में होता है उससे ज्यादा आयुर्वेद में किया जाता है। ऐसा बताया जाता है कि, हल्दी को खाने से कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती है लेकिन क्या आपने हल्दी की एक और प्रजाति के बारे में सुना है ? इस हल्दी का रंग सफेद होता है। इसी के साथ इसको अंबा हल्दी के नाम से भी जाना जाता है। सफेद हल्दी दिखने में अदरक और हल्दी की तरह होती है और इसके पाउडर का उपयोग शरीर की कई सारी बीमारियों को खत्म करने में किया जाता है।

पाए जाते है कई रासायनिक तत्व

सफेद हल्दी में कई रासायनिक तत्व जैसे स्टार्च, कर्क्यूमिन, शुगर, टियांन, स्टार्च, सैपोनिन, रेजिन, और फ्लेवोनोइड आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ऐसे में इस सफेद हल्दी के उपयोग से हम अपने शरीर की कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।

कैंसर से होगा बचाव

सफेद हल्दी का इस्तेमाल कैंसर से बचाव के लिए किया जा सकता है। सफेद हल्दी में कर्क्यूमिन के तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से लड़ने में काफी मदद करते हैं। सफेद हल्दी दो तरह के कैंसर रोको रोकने में मदद करती है। ऐसे में आप इसको अपनी डाइट में शामिल कर अपने शरीर को मजबूत बना सकते हैं।

Also Read: मरते वक़्त आदमी को होता है किन बातों का पछतावा, खुलासा आपका सिर चकरा देगा

सूजन और दर्द में मिलेगा आराम

इसी के साथ सफेद हल्दी का उपयोग आप सूजन और दर्द के लिए भी कर सकते हैं। जैसे पीली हल्दी का इस्तेमाल जाता है वैसे ही इस हल्दी का इस्तेमाल भी आप सूजन और दर्द में कर सकती है। इसी के साथ सफेद हल्दी के इस्तेमाल से फेफड़ों से जुड़ी दिक्कतें भी छूमंतर हो जाती है।

बेड कोलेस्ट्रॉल पर करें काबू

वहीं सफेद हल्दी के उपयोग से आप बेड कोलेस्ट्रॉल पर भी काबू पा सकते हैं। खराब लाइफस्टाइल और अन हेल्थी खान पीन की वजह से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल अधिक मात्रा में बनने लगता है ऐसे में आप सफेद हल्दी का इस्तेमाल कर कोलेस्ट्रॉल को काबू कर सकते हैं।

Also Read: Back Acne: पीठ पर निकल आए हैं दाने? तो इन घरेलू नुस्खों को करें ट्राय, जल्द मिलेगी राहत

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

मार्च 4, 2026

Liver Health

मार्च 4, 2026

Everest Masalas Test

मार्च 3, 2026

Skin Care

मार्च 2, 2026

Healthy Hair

मार्च 2, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 2, 2026