---Advertisement---

अचानक से क्यों बढ़ने लगे Eye Flu के मामले? इन लक्षणों को देख तुरंत हो जाएं सावधान

Eye Flu: आई फ्लू के बढ़ते हुए मामले को देख उसे रोकने के लिए करें इस प्रकार अपना बचाव। अगर आपके भी आेको में कोई तकलीफ, जल्द डॉक्टर से ले सलाह।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 25, 2023 12:41 अपराह्न | Updated: जुलाई 25, 2023 3:41 अपराह्न

Eye Flu
Follow Us
---Advertisement---

Eye Flu: मानसून सीजन में लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों को कई सारी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। उन्हीं में से एक आई फ्लू नाम की बीमारी हैं, जो लोगों के बीच में काफी तेजी से फैलती हुई नजर आ रही है। आई फ्लू होने पर आंखों में से पानी निकलना और आंखों का सफेद हिस्सा अचानक से लाल हो जाना ही इसके सामान्य लक्षण है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली और कई अन्य राज्यों में इसके मामले अचानक से बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। आज इस आर्टिकल की मदद से आपको इस आई फ्लू के बारे में, इसके होने वाले लक्षण और किस प्रकार से इसका बचाव किया जा सकता है आदि के बारे में जाननें को मिलेगा।

आखिर क्या होता है Eye Flu

Eye Flu को डॉक्टरी भाषा में कंजंक्टिवाइटिस इंफेक्शन के नाम से भी जाना जाता है। इस संक्रमण के होने पर आंखों के सफेद और पलक वाले हिस्से पर एक अलग सी क्लियर लेयर बनने लगती है जिसके कारण इस इंफेक्शन से पीड़ित को देखने में काफी तकलीफ होती है। इस संक्रमण के होने का खास कारण बारिश की वजह से बढ़ती हुई नमी और गर्मी है जिसके चलते पीड़ित की आंखों में वायरस और एलर्जी होने लगती है। इस संक्रमण के होने पर आंखों का सफेद वाला पार्ट एकदम से लाल और गुलाबी होने लगता है जिस कारण से इस बीमारी को लोग पिंक आई के नाम से भी जानते हैं।

Eye Flu होने के जानें क्या है लक्षण

Eye Flu होने पर सामान्य तौर पर पीड़ित की आंखें लाल होने लगती हैं।

बढती हुई नमी और गर्मी के चलते आंखों में जलन भी होने लगती है।

इसके अलावा आंखों से पानी निकलना, आंखों का चिपचिपा होना भी इस संक्रमण होने के मुख्य लक्षण है।

Eye Flu के संक्रमण से कैसे करें बचाव

यदि आप भी Eye Flu के संक्रमण से पीड़ित हैं, तो एक बात का विशेष ध्यान रखें कि बार-बार हाथों से आखों को टच न करें। साफ और ठंडे पानी से ही आंखों को धोएं।

आंखों में किसी भी प्रकार के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें।

साफ तौलिए का इस्तेमाल करें।

यदि आप भी आई फ्लू से पीड़ित है, तो अपनी आंखों को चश्मे से कवर करके रखें। इससे दूसरों को यह इंफेक्शन फैलने का खतरा कम होता है।

डॉक्टर्स की सलाह लेने के बाद ही किसी भी प्रकार की आई-ड्रॉप और दवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026