---Advertisement---

Winter Health Tips: इस सुपर हेल्दी फ्रूट में है पौष्टिक तत्वों का खजाना, डाइट में शामिल कर मिलेंगे गजब के फायदे

Winter Health Tips: सर्दियों का सीजन चल रहा है। इस मौसम में लोग अपने डाइट का ध्यान बेहतर ढंग से रखते हैं। सर्दियों में हर व्यक्ति को विटामिन-सी का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। इसके लिए लोग संतरा को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। संतरा विटामिन-सी का सबसे बेहतर स्रोत माना गया है। ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 20, 2023 2:16 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Winter Health Tips: सर्दियों का सीजन चल रहा है। इस मौसम में लोग अपने डाइट का ध्यान बेहतर ढंग से रखते हैं। सर्दियों में हर व्यक्ति को विटामिन-सी का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। इसके लिए लोग संतरा को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। संतरा विटामिन-सी का सबसे बेहतर स्रोत माना गया है। इसलिए सभी लोग संतरा का सेवन करते हैं।

मगर आपको बता दें, संतरा के अलावा मौसंबी एक ऐसा फल है जो पौष्टिक तत्वों का खजाना माना जाता है। इसको आप अपनी डाइट में आसानी से शामिल कर सकते हैं। ये खट्टा-मीठा फल बेहद फायदेमंद होता है। इसमें सिर्फ विटामिन-सी ही नहीं आयरन, फाइबर, पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए मौसंबी को अपने डाइट में मुख्य रूप से शामिल करें। इससे आपको गजब के फायदे मिलेंगे। तो आइए जानते हैं मौसंबी के फायदे।

ये भी पढ़ें: CHOCOLATE IN PERIODS: पीरियड्स में चॉकलेट खाना है बेहद फायदेमंद, क्रैम्प्स और क्रेविंग के साथ ही दर्द से भी दिलाती है राहत

इस फल के हैं ये 4 असरदार फायदे

1. इम्यूनिटी को करता स्ट्रॉन्ग

मौसंबी को सर्दियों में मुख्य रूप से डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। इसमें मल्टी विटामिन्स सहित कई सारे पौष्टिक तत्व मौजूद हैं। इसलिए ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इससे व्यक्ति आसानी से किसी भी बीमारी से लड़ सकता है।

2. पाचन संबंधित परेशानियों से मिलेगी राहत

मौसंबी को डाइट में शामिल करने से व्यक्ति को पाचन संबंधित परेशानियों से राहत मिलती है। ये फाइबर का सबसे बेहतर स्रोत माना गया है। इसको डाइट में शामिल करने से पाचन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। ये पाचन को मजबूत बनाता है। इसलिए हर व्यक्ति को मौसंबी डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे कब्ज जैसी परेशानी से भी राहत मिलती है।

3. शरीर को करता है डिटॉक्स

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए मौसंबी बेहद फायदेमंद है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिससे ये शरीर के विषैले पदार्थों को फिल्टर करने का कार्य करता है। इसलिए मौसंबी सेहत के लिए बेहद असरदार है। इसको डाइट में शामिल करने से कई रामबाण फायदे मिलते हैं।

4. वजन कम करने के लिए फायदेमंद

मौसंबी फाइबर का सबसे बेहतर स्रोत है। इसके नियमित सेवन से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है। इसलिए अपनी डाइट में मौसंबी को जरूर शामिल करें। मौसंबी में फाइबर सहित कई पौष्टिक तत्व मौजूद हैं जो वजन को कम करने में फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें: Royal Enfield ला रही Meteor 650 जो है बुलेट का बाप, डिजाइन देखकर फैन हो जाएंगे आप

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiss Day 2026

फ़रवरी 13, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026