---Advertisement---

World Health Day 2026: दिल- दिमाग के लिए ये 5 काम किसी वरदान से कम नहीं, हैप्पी लाइफ के लिए जरुर करें

World Health Day 2026: दिल और दिमाग की हेल्थ के लिए ये 5 काम जरुर करना चाहिए। इससे हैप्पी और लंबी उम्र मिलती है। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 है। यहां जानें अच्छी जिंदगी जीने का सही तरीका।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 7, 2026 10:59 पूर्वाह्न

World Health Day 2026
Follow Us
---Advertisement---

World Health Day 2026: अच्छे जीवन के लिए दिल से लेकर दिमाग तक का दुरुस्त होना बहुत जरुरी है। इस जरुरत को देखते हुए 7 अप्रैल 1948 को ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ ने ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों और बीमारियों के बारे में लोगों को जागरुक करना है। इसीलिए मंगलवार को दुनियाभर में वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जा रहा है। इस बार की थीम ‘स्वास्थ्य के लिए एकजुट विज्ञान के साथ खड़े रहें’ हैं। अगर आप भी अपना जीवन बीमारियों से मुक्त जीना चाहते हैं तो दिल और दिमाग के स्वास्थ्य का  ध्यान रखने के लिए इन 5 कामों को जरुर करें।

World Health Day 2026 पर खुद से करें ये 5 वादें

1-हार्ट हेल्थ के लिए क्या करें?

शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग दिल होता है। ये शरीर में इंजन की तरह काम करता है। हार्ट में किसी भी तरह की  समस्या होने पर दिमाग सहित पूरी  बॉडी के अंग प्रभावित होते हैं। इसी लिए हार्ट को बीमारी मुक्त बनाने के लिए  एक्सरसाइज या योग के साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरे हुए फूड का सेवन जरुर करें। इसके लिए जौ, रागी, बाजरा,अखरोट, अलसी , बादाम , हरी सब्जियां , साबुत अनाज और फलों का सेवन जरुर करें। इससे कोलेस्ट्रॉल को कम होगा और दिल ठीक रहेगा।

2-ब्रेन  को एक्टिव रखना है तो करें ये काम

दिल के साथ दिमाग का ध्यान रखना भी बेहद जरुरी होती है। क्योंकि पूरी बॉडी को चलाने के लिए सिग्नल यहीं से मिलते हैं। इसी लिए याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने के लिए योग और एक्सरसाइज की जाती है। वहीं, फोलेट और विटामिन बी   से भरे हुए फूड का सेवन करना चाहिए। हेल्थ  ब्रेन के लिए मेडिटिशन, अंडा , मीट, फल , हरी सब्जी और जूस का सेवन  जरुर करें। इनमें मौजूद कोलिन और प्रोबायोटिक्स  ब्रेन को स्वास्थ्य रखते हैं।

3-एक्सरसाइज ,योग और  मेडिटेशन को बनाएं जीवन का हिस्सा

हेल्थी शरीर के लिए एक्सरसाइज और योग के साथ मेडिटेशन का बहुत महत्व होता बै। इसीलिए अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर कम से कम फिजिकल एक्टिविटी जरुर करना चाहिए। इससे बॉडी में बल्ड का सर्कुलेशन ठीक रहता है और दिल-दिमाग को अच्छा ऑक्सीजन मिलता है। वहीं, तनाव भी खत्म होता है। क्योंकि तनाव एक नहीं अनेक बीमारियों की जड़ मानी जाती है।

4-भरपूर नींद लें

अच्छी जिंदगी के लिए पूरी नींद जरुर लेना चाहिए। इसीलिए अपनी स्लीप साइकिल को ठीक रखने के लिए 8 से 9 घंटे की पूरी नींद जरुर लें। ये बॉडी को रेस्ट देगा और दिल-दिमाग को ठीक रखेगा। नींद पूरी होने से ब्रेन बहुत एक्टिव रहता है और नई चीजों को जल्दी से सीखता है।

5-शराब और धुम्रपान से रहें दूर

शरीर में बीमारियों को बढ़ाने का काम शराब और धुम्रपान करता है। इससे ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल सबकुछ बिगड़ जाता है। जिसके कारण बॉडी को नई से नई बीमारियां घेरना शुरु कर देती है। इसीलिए इन हानिकारक आदतों से आपको बचना चाहिए।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maharashtra Viral Video

अप्रैल 7, 2026

Heart Health

अप्रैल 7, 2026

Karishma Tanna

अप्रैल 6, 2026

Weight Loss

अप्रैल 6, 2026

Diabetes Control

अप्रैल 6, 2026

Diabetes

अप्रैल 6, 2026