---Advertisement---

‘ठाणे की रिक्शा चेहरे पर दाढ़ी…’ Kunal Kamra के इस गाने ने महाराष्ट्र की राजनीति में बरपाया कहर, आमने-सामने की लड़ाई में कूदी BMC, चला हथौड़ा

Kunal Kamra: कुणाल कामरा ने हैबिटेट क्लब में परफॉर्म किया था। जो फिलहाल खार पुलिस स्टेशन के इलाके में आता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार को बीएमसी के अधिकारी स्टूडियो में घुसे। इसके बाद हैबिटेट क्लब के अवैध हिस्से पर कार्रवाई की जाने की खबरें सामने आई। इस दौरान BMC के ज्वाइंट कमिश्नर विनायक विस्पुते भी मौके पर नजर आए। इससे पहले शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने उनके शो के स्टूडियो में तोड़फोड़ कर हंगामा मचाया था।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मार्च 24, 2025 5:10 अपराह्न

Kunal Kamra
Follow Us
---Advertisement---

Kunal Kamra: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के हालिया वीडियो ने महाराष्ट्र में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस वीडियो में उन्होंने उपमुख्यमंत्री Eknath Shinde पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की थी, जिसके कारण शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने Kunal Kamra शो के स्टूडियो में तोड़फोड़ की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब बृहन्मुंबई नगर निगम ने सोमवार को हैबिटेट क्लब पहुंचकर नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए कार्यक्रम स्थल के कुछ हिस्सों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। इन कथित उल्लंघनों की सटीक प्रकृति अभी भी स्पष्ट नहीं है। साथ ही, इस रिपोर्ट को दर्ज करने के समय बीएमसी अधिकारियों द्वारा कोई आधिकारिक विवरण नहीं साझा किया गया है। रिपोर्ट की मानें तो कई BMC के कर्मियों को हथौड़ों के साथ हैबिटेट क्लब में प्रवेश करते देखा गया।

Kunal Kamra: जहां शो शूट हुआ वहां BMC का चला हथौड़ा?

दरअसल, कुणाल कामरा ने हैबिटेट क्लब में परफॉर्म किया था। जो फिलहाल खार पुलिस स्टेशन के इलाके में आता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार को बीएमसी के अधिकारी स्टूडियो में घुसे। इसके बाद हैबिटेट क्लब के अवैध हिस्से पर कार्रवाई की जाने की खबरें सामने आई। इस दौरान BMC के ज्वाइंट कमिश्नर विनायक विसपुते भी मौके पर नजर आए। इससे पहले शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने उनके शो के स्टूडियो में तोड़फोड़ कर हंगामा मचाया था।

इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ नजदीकी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। शिंदे गुट के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया गया है, जबकि Kunal Kamra पर शिंदे का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। इस बीच होटल ने बयान जारी कर कहा कि वे इस क्लब को फिलहाल बंद कर रहे हैं। हमने कलाकारों को परफॉर्म करने के लिए जगह दी है। वे अपने बयानों के लिए खुद जिम्मेदार हैं, लेकिन हर बार हमें निशाना बनाया जाता है।

कॉमेडियन Kunal Kamra के वीडियो पर बोले CM

बढ़ते विवाद पर महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि स्टैंड-अप कॉमेडियन को कॉमेडी करने की स्वतंत्रता है, लेकिन कोई भी जो चाहे वह नहीं बोल सकता। वे आगे कहते हैं कि Kunal Kamra को माफी मांगनी चाहिए, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके मुताबिक कॉमेडी करने का अधिकार है, लेकिन अगर हमारे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बदनाम करने के इरादे से ऐसा किया जा रहा है, तो यह बिल्कुल भी सही नहीं है।

Kunal Kamra के इन गाने पर उठा विवाद

ठाणे की रिक्शा चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा हाय !

एक झलक दिखलाए कभी, Guwahati में छुप जाए।

मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए

ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी , आंखों ओ आ चश्मा हाय।

मंत्री नहीं है वो दल बदलू हैं और कहा क्या जाए, जिस थाली में खाये उसमें ही वो छेद कर जाए।

मंत्रालय से ज्यादा Fadnavis की गोदी में मिल जाए।

तीर कमान मिला है इसको बाप मेरा ये चाहे।

ठाणे की Rickshaw चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा हाय !

Kunal Kamra और एकनाथ शिंदे के बीच क्या है विवाद?

दरअसल, कामरा ने हाल ही में अपने शो की एक क्लिप शेयर की थी। जिसमें वे बॉलीवुड फिल्म दिल तो पागल है का एक स्पूफ गाना गाते नजर आए थे। इसमें वे शिंदे की लुक और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उनके समीकरण को लेकर कठोर टिप्पणी करते नजर आए थे, जिसमें उन्होंने “ठाणे के एक नेता” का जिक्र किया था। हालांकि, Kunal Kamra ने क्लिप में शिंदे का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिया। इसके बाद से दोनों गुटों के बीच विवाद पूरे महाराष्ट्र में फैल गया है।

ये भी पढ़ें: बाप रे… लाइव मैच के दौरान Tamim Iqbal को पड़ा दिल का दौरा, हालत नाजुक! क्रिकेट फैन्स से लेकर दिग्गज खिलाड़ी तक सभी हुए इमोशनल

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026