---Advertisement---

West Bengal Panchayat Election 2023 के लिए TMC प्रवक्ता कुणाल घोष का बड़ा दावा, विपक्ष के चुनाव देरी करने के पीछे  है बड़ी वजह

West Bengal Panchayat Election 2023: बंगाल में पंचायत चुनाव 2023 होने की प्रतीक्षा में है। लेकिन पूरा बंगाल पंचायत चुनाव के नामांकन को लेकर हिंसा तथा अशांति की चपेट में है। बता दें अगले महीने 75000 सीटों के लिए 8 जुलाई को प.बंगाल में पंचायत चुनाव होने की अधिसूचना जारी हो चुकी है। उधर सत्ताधारी ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 10, 2023 9:43 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

West Bengal Panchayat Election 2023: बंगाल में पंचायत चुनाव 2023 होने की प्रतीक्षा में है। लेकिन पूरा बंगाल पंचायत चुनाव के नामांकन को लेकर हिंसा तथा अशांति की चपेट में है। बता दें अगले महीने 75000 सीटों के लिए 8 जुलाई को प.बंगाल में पंचायत चुनाव होने की अधिसूचना जारी हो चुकी है। उधर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने डराने वाली राजनीतिक बयानबाजी शुरू कर दी है। टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष का दावा है कि पंचायत चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत से जीतेगी। इसके बाद जो बात कहीं वो चौंकाने वाली है। उनका कहना है कि ‘हो सकता है कि कुछ विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवार चुनाव में जीत हासिल कर लें, बाद में वे भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।

टीएमसी ने लगाया विपक्ष पर चुनाव में देरी का आरोप

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार 9 जून 2023 को दावा किया कि विपक्षी दल पंचायत चुनाव में देरी कराना चाहते हैं। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि” अदालत के निर्देश पर हमें कुछ नहीं कहना है। हम न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हैं।लेकिन सच्चाई यह है कि विपक्ष —भाजपा , माकपा तथा कांग्रेस अपनी हार के डर से सभी सीटों पर उम्मीदवार को खड़ा करने में असमर्थता के कारण पंचायत चुनाव में देरी कराने की कोशिश कर रहे हैं।” भाजपा और कांग्रेस ने तो कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख कर लिया है उन्होंने वहां अर्जी दाखिल कर कहा है कि नामांकन दाखिल करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया है। साथ ही कोर्ट से समुचित संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की गई है।

इसे भी पढ़ेंः Uttarakhand में बढ़ते Love Jihad के मामलों के बीच एक्शन में आया शासन और प्रशासन, उठाया बड़ा कदम

टीएमसी में हो जाएंगे विपक्षी शामिल

कुणाल घोष ने दावा किया कि ” तृणमूल को हर जगह बहुमत मिलेगा। नतीजतन अन्य प्रतीकों पर जीतने वाले 2-4 लोग इसे महसूस करेंगे। लोग अन्य प्रतीकों के लिए वोट क्यों करेंगे? टीएमसी को वोट देंगे तो सीधे टीएमसी ही जीतेगी। यदि दूसरे को भी वोट देते हैं, तो वह जीतकर भी टीएमसी में ही शामिल होंगे।”

इसे भी पढ़ेंः Amarnath Yatra 2023 पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट जारी, एजेंसियों ने ISI के इस प्लान को किया डिकोड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026