---Advertisement---

Cellular Jail: NIA करेगी उत्तर-भारत के खूंखार गैंगेस्टरों का तबादला! ‘कालापानी’ के नाम से फेमस सेल्यूलर जेल भेजने की है तैयारी

Cellular Jail: सूत्रों की मानें तो खबर आ रही है कि उत्तर भारत के कुख्यात गैंगेस्टरों को अब अंडमान स्थित सेल्युलर जेल में शिफ्ट किया जायेगा। इस जेल के बारे में कौन नहीं जानता। यह जेल इतना वर्ल्ड फेमस है की इसे लोग कालापानी की सजा का नाम से भी जानते है। दरअसल “राष्ट्रीय जांच ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 2, 2023 12:34 अपराह्न

Cellular Jail
Follow Us
---Advertisement---

Cellular Jail: सूत्रों की मानें तो खबर आ रही है कि उत्तर भारत के कुख्यात गैंगेस्टरों को अब अंडमान स्थित सेल्युलर जेल में शिफ्ट किया जायेगा। इस जेल के बारे में कौन नहीं जानता। यह जेल इतना वर्ल्ड फेमस है की इसे लोग कालापानी की सजा का नाम से भी जानते है। दरअसल “राष्ट्रीय जांच एजेंसी” (NIA) ने गृह मंत्रालय को एक लेटर लिखकर कहा कि उत्तर भारत में बंद सबसे कुख्यात गैंगस्टरों को अंडमान निकोबार द्वीपसमूह भेजा जाए। वहीं उसने यह भी सुझाव दिया कि इसके अलावा केंद्र सरकार असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में भी शिफ्ट करने पर विचार कर सकती है।

गैंगस्टरों का क्यों हो रहा है तबादला ?

हम जिन गैंगस्टरों की बात कर रहे हैं, वह कोई आम अपराधी नहीं हैं बल्कि, एनआईए के मुताबिक वह उत्तर भारत के जेलों में बंद सबसे टॉप मुख्य गैंगस्टर हैं। दरअसल यह सभी अपराधी यहां के जेलों से ही बैठे-बैठे अपना सिंडिकेट चला रहें हैं। इसमें मुख्य तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, उत्तर-प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुख्यात अपराधी शामिल हैं। ऐसे में अब NIA इनका सारा कारोबार एक झटके में ध्वस्त करना चाहती है। उनको यहां से दूर ले जाकर सारा कॉन्टेक्ट तोडना चाहती है। इसी बात को लेकर “राष्ट्रीय जांच एजेंसी” NIA ने गृह मंत्रालय को एक लेटर लिखकर तबादले की बात कही है। बता दें कि NIA के हिट लिस्ट में न सिर्फ उत्तर भारत के बल्कि देश के 25 सबसे कुख्यात अपराधी (गैंगेस्टर) शामिल हैं। देखा जाए तो पुरे भारत में इस समय क्राइम का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है, ऐसे में NIA का यह फैसला राहत देने वाला है। 

सेल्यूलर जेल की कहानी 

इस जेल के बारे में कौन नहीं जानता। यह जेल इतना वर्ल्ड फेमस है की इसे लोग कालापानी की सजा का नाम से भी जानते है। और यह जेल दक्षिण अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट पर स्थित है। ये वही जेल जिसका इस्तेमाल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों ने हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को कैद में रखने के लिए बनवाया था। जब भी कोई आजादी को लेकर भारत में आंदोलन होता तो अंग्रेज हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को पकड़कर भारत से दूर शीप के जरिये दक्षिण अंडमान द्वीप पर ले जाते थे। इसके बाद वे सभी सेनानियों को बहुत कड़ी यातनाये देते थे। जिसके कारण कई सेनानी तो हप्ते भर के अंदर ही दम तोड़ देते थे। शायद इसीलिए इस जेल को लोग काला पानी के नाम से जानने लगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026