---Advertisement---

Delhi CM Oath Ceremony से पहले कांग्रेस नेता Alka Lamba ने Rekha Gupta की शान में गढ़े कसीदे, कहा- मां यमुना साफ होगी…

Rekha Gupta: कांग्रेस नेता अलका लांबा ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनकी पुरानी सहयोगी दिल्ली की बेहतरी के लिए काम करेंगी।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: फ़रवरी 20, 2025 8:15 पूर्वाह्न

Rekha Gupta and Alka Lamba
Follow Us
---Advertisement---

Rekha Gupta: रेखा गुप्ता गुरुवार 20 फरवरी को दोपहर 12:35 बजे रामलीला मैदान में दिल्ली की सीएम पद की शपथ लेंगी। वह शालीमार बाग सीट से चुनाव जीतकर दिल्ली विधानसभा पहुंची हैं। वह भाजपा की वफादार नेताओं में से एक रही हैं। उनकी सौम्यता और कुशल राजनीति ने उन्हें मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने में सहायक भूमिका निभाई है। एक तरफ जहां Rekha Gupta के चाहने वालों में खुशी की लहर है। वहीं दूसरी तरफ उनके पुराने साथियों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। भले ही इन साथियों की राजनीतिक विचारधाराएं अलग-अलग रही हों। लेकिन कहते हैं न कि दोस्त तो दोस्त होता है। ऐसे में कोई भी अपने पुराने साथी को Delhi CM बनते देख खुशी का इजहार कैसे न करे।

कांग्रेस नेता ने Rekha Gupta को दी बधाई

भाजपा द्वारा दिल्ली के सीएम पद के लिए रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा के बाद पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता Alka Lamba ने उनकी तारीफ की है। उन्होंने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने उम्मीद जताई है कि उनकी पुरानी सहयोगी दिल्ली की बेहतरी के लिए काम करेंगी।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपने एक्स हैंडल से कांग्रेस नेता के सोशल मीडिया पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “1995 की यह यादगार तस्वीर- जब रेखा गुप्ता और मैंने साथ में शपथ ली थी- मैंने एनएसयूआई से Delhi University छात्र संघ अध्यक्ष पद जीता और रेखा ने ABVP से महासचिव पद जीता- रेखा गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं। दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिलने पर बधाई और हम दिल्लीवासियों को उम्मीद है कि मां यमुना साफ होगी और बेटियां सुरक्षित रहेंगी- कांग्रेस नेता अलका लांबा की पोस्ट।”

दिल्ली BJP सरकार में उन्हें यह जिम्मेदारी मिली

मालूम हो कि शालीमार बाग सीट से करीब 30 हजार वोटों के भारी अंतर से Assembly Election 2025 जीतने वाली रेखा गुप्ता 2025 में दिल्ली भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री होंगी। वहीं नई दिल्ली सीट से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को डिप्टी सीएम की कमान सौंपी गई है। रोहिणी सीट से लगातार तीन चुनाव जीतकर दिल्ली विधानसभा में हैट्रिक लगाने वाले विजेंद्र गुप्ता विधानसभा अध्यक्ष होंगे। आपको बता दें कि दिल्ली BJP विधायक दल की बैठक में सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद सभी विधायकों की सहमति के बाद Delhi CM के नाम की घोषणा की गई।

ये भी पढ़ें: Parvesh Verma: दिल्ली का नया डिप्टी सीएम वो जिसके घर में CM से लेकर मेयर तक रह चुके हैं लोग! तजुर्बे की नहीं है कोई कमी

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026