---Advertisement---

Sonia Gandhi: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत, आनन-फानन में दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, जानें कैसी है उनकी सेहत

Sonia Gandhi: सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के मुताबिक, सोनिया गांधी को पेट से जुड़ी कुछ समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा उन्हें रूटीन चेकअप भी करवाना था। इसके चलते उन्हें सुबह आठ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: फ़रवरी 21, 2025 12:10 पूर्वाह्न | Updated: फ़रवरी 21, 2025 12:53 पूर्वाह्न

Sonia Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Sonia Gandhi: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी गुरुवार को पीटीआई के सूत्रों ने साझा की। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत अब ठीक है। उनके मुताबिक, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष Sonia Gandhi को शुक्रवार तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। वहीं, गांधी परिवार ने उनके अस्पताल में भर्ती होने को लेकर कोई पुख्ता जानकारी साझा नहीं की है।

अस्पताल प्रबंधन ने दी अहम जानकारी

आपको बता दें कि सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के मुताबिक, Sonia Gandhi को पेट से जुड़ी कुछ समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा उन्हें रूटीन चेकअप भी करवाना था। इसके चलते उन्हें सुबह आठ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी कहा गया है कि उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। वहीं, निजी समाचार एजेंसी पीटीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सोनिया गांधी गंगा राम अस्पताल में भर्ती: सूत्र।”

देश की राजनीति में Sonia Gandhi की सक्रियता

जानकारी हो कि सोनिया गांधी आज भी कांग्रेस पार्टी में एक सशक्त और प्रभावी नेता के रूप में मौजूद हैं। संसद में उनके बयानों को लेकर जो चर्चाएं होती रही हैं, उससे भी पता चलता है कि वे आज भी राजनीतिक गलियारों में प्रभावशाली लोगों की श्रेणी में बनी हुई हैं। दिसंबर 2024 में वे 78 वर्ष की हो चुकी हैं। बढ़ती उम्र के बावजूद वे देश की हर समस्या पर पैनी नजर रखती हैं।

आखिरी बार राज्यसभा में रही सार्वजनिक उपस्थिति

यह खबर फैलते ही Congress कार्यालय में कई नेता दुखी नजर आए। वे पूर्व पार्टी अध्यक्ष के स्वास्थ्य की कामना करते नजर आए। गौरतलब है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष Sonia Gandhi की आखिरी बड़ी सार्वजनिक उपस्थिति पिछले सप्ताह ही थी। वे 13 फरवरी को संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में नजर आई थीं। साथ ही 10 फरवरी को उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द जनगणना पूरी करने को कहा था। इस दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया था कि देश के अधिकांश लोग देश के खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मिलने वाले लाभ से वंचित हैं।

ये भी प़ढ़ें: Yati Narsinghanand Giri: ‘हिंदुओं को मिले शस्त्र लाइसेंस…,’ कौन है वो महामंडलेश्वर जिसने CM योगी को खून से लिख डाली चिट्ठी, Viral Video देख कांप उठेंगे

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026