---Advertisement---

Cricket Viral Video: क्या वर्ल्डकप के लिए फिट हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर Azam Khan? इस वीडियो के बाद उठ रहे सवाल!

Cricket Viral Video: इंग्लैण्ड से 4 T20I सीरीज में 2-0 से हार के बाद पाकिस्तानी टीम की खूब धज्जियाँ उड़ रही हैं।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 1, 2024 2:58 अपराह्न

Cricket Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Cricket Viral Video: इंग्लैण्ड से 4 T20I सीरीज में 2-0 से हार के बाद पाकिस्तानी टीम की खूब धज्जियाँ उड़ रही हैं। कुछ खिलाड़ियों के T20 World Cup 2024 में चुनाव पर भी खूब सवाल उठ रहें हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज Azam Khan के खराब फिटनेस और उनकी बल्लेबाजी को लेकर पाकिस्तानी टीम के फैंस भड़के हुए हैं।

इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें Azam बल्लेबाजी करते हुए जब बॉल को हिट करने जाते हैं, तो घुमते हुए अपना शरीर नहीं संभाल पाते है और गिर जाते हैं। इसके बाद T20 World Cup 2024 में उनके सेलेक्शन को लेकर लोग खूब सवाल उठा रहे हैं।

Cricket Viral Video के बाद उठ रहे सवाल

https://twitter.com/Babrazam358/status/1796524436151247141

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह T20 World Cup जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए बिल्कुल भी फिट नहीं हैं। इससे पहले उनको इंग्लैण्ड के खिलाफ सीरीज में बल्ले से संघर्ष करते हुए देखा गया था, जिसके बाद Azam Khan को खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। साथ हीं, टीम से उन्हें रिप्लेस करने की डिमांड चल रही है।

जानें फैंस का रिएक्शन

यह Cricket Viral Video सोशल मीडिया हैंडल ‘बाबर आजम वर्ल्ड’ के एक फैन पेज से पोस्ट किया गया है। वीडियो के कमेंट में एक फैन पाकिस्तानी टीम में आज़म खान के सेलेेक्शन पर लिखा, “आज़म खान पाकिस्तानी टीम में अपने पिता की वजह से हैं और वह क्रिकेट के साथ-साथ पाकिस्तान को भी शर्मिंदा कर रहें हैं हालांकि इसमें कोई अचंभे की बात नहीं है क्योंकि पाकिस्तान जैसे भ्रष्ट देश में यह होना लाजमी है।”

इसके अलावा एक दूसरे फैन ने लिखा कि यह किसी भी खेल के लिए शर्मनाक है और यह क्रिकेट का मज़ाक उड़ाया जा रहा है। इसी बीच एक फैन ने कहा कि अगर यह मैच में ऐसे गिरा तो स्टेडियम हीं गिर जाएगा।

वीडियों की नहीं हुई है पुष्टि

पाकिस्तानी टीम में Azam Khan के सेलेक्शन पर उठ रहे सवालों के बीच अब देखना दिलचस्प होगा कि होने वाले वर्ल्डकप के लिए पाकिस्तानी टीम क्या निर्णय लेती है। हालांकि अभीतक इस वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं हुई है कि यह वीडियो आज़म खान की हीं है या किसी और की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Airtel AI Protection

फ़रवरी 11, 2026