---Advertisement---

Delhi NCR Earthquake: हिलने लगीं हाईराइज बिल्डिंग की खिड़कियां, कांपने लगी धरती… तड़के सुबह में बच्चों को सीने से चिपकाए जब घरों से बाहर भागे लोग

Delhi NCR Earthquake की तीव्रता इतनी तेज थी कि लोगों को तेज कंपन महसूस हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऐसा लगा जैसे धरती के अंदर कोई बड़ी चीज हिल रही हो। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: फ़रवरी 17, 2025 8:39 पूर्वाह्न | Updated: फ़रवरी 17, 2025 9:27 पूर्वाह्न

Delhi NCR Earthquake:
Follow Us
---Advertisement---

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। धरती हिलते ही लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे। खबर लिखे जाने तक Delhi NCR Earthquake में अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 थी और इसका केंद्र दिल्ली था। Delhi NCR के अलावा पड़ोसी राज्यों में भी भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के चलते लोगों में दहशत का माहौल देखा गया।

भूकंप के झटकों से हिला Delhi-NCR

आपको बता दें कि भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और खाली जगहों की ओर भागने लगे। सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल 5-7 मिनट तक बना रहा। बड़ी ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों को झटके ज्यादा महसूस हुए। वे तुरंत अपने घरों से बाहर भागे। Delhi NCR Earthquake की तीव्रता इतनी तेज थी कि लोगों को तेज कंपन महसूस हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऐसा लगा जैसे धरती के अंदर कोई बड़ी चीज हिल रही हो। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। खबर लिखे जाने तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।

PM मोदी ने लोगों से की खास अपील

PM मोदी ने अपने आधिकारिक X-हैंडल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ”दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने तथा संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं।”

लोग कुछ मिनटों तक डर के साये में रहे

न्यू अशोक नगर में रहने वाले पप्पू झा बताते हैं कि सुबह के करीब साढ़े पांच बजे होंगे, बी ब्लॉक में रहने वाले ज्यादातर लोग जगे हुए थे और कई सो रहे होंगे। लेकिन अचानक मेरे कमरे का बिस्तर हिलने लगा। मैंने जोर से चिल्लाकर घर के अन्य सदस्यों को जगाया। तब तक मैंने छत से नीचे देखा तो पाया कि मोहल्ले के लोग भी गलियों से निकलकर नाले की तरफ आ रहे थे। लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया था। मैं भी आनन-फानन में अपने परिवार के साथ घर से बाहर निकला। जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ रहा था Delhi NCR Earthquake को लेकर लोगों की आवाजें मेरे कानों में गूंजने लगीं। कोई अपने भाइयों को बाहर आने के लिए पुकार रहा था तो कोई अपनी पत्नियों को जल्दी बाहर आने के लिए कह रहा था। कुछ लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों को सीने से लगाए घर से निकलकर गलियों में नाले की तरफ भाग रहे थे।

ये भी पढ़ेें: दिल्ली के CM का नाम हुआ फाइनल? अटकलें सुनकर चौंक जाएंगे आप, कल BJP करने जा रही है बड़ा ऐलान- सूत्र

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026