---Advertisement---

महुआ मोइत्रा के बाद TMC राज्यसभा MP Derek O’Brien पर गिरी गाज, इस मामले में सदन से सस्पेंड हुए सांसद

Derek O'Brien: संसद में बीते दिन हुए सुरक्षा चूक को लेकर विपक्ष लगातार सत्तारुढ़ दल पर हमलावर है। इस संबंध में आज लोकसभा से राज्यसभा तक हंगामा देखने को मिला है। ताजा जानकारी के अनुसार इस हंगामे के चलते संसद के उच्च सदन राज्यसभा से टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को सदन के शीतकालीन सत्र से सस्पेंड कर दिया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 14, 2023 1:24 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 14, 2023 1:57 अपराह्न

Derek O'Brien
Follow Us
---Advertisement---

Derek O’Brien: संसद में बीते दिन हुए सुरक्षा चूक को लेकर विपक्ष लगातार सत्तारुढ़ दल पर हमलावर है। इस संबंध में आज लोकसभा से राज्यसभा तक हंगामा देखने को मिला है। ताजा जानकारी के अनुसार इस हंगामे के चलते संसद के उच्च सदन राज्यसभा से टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को सदन के शीतकालीन सत्र से सस्पेंड कर दिया गया है। ये तृणमूल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें कि इससे पहले ‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले में टीएमसी की एक और सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्ता रद्द की गई थी। वहीं विपक्ष द्वारा लोकसभा के साथ राज्यसभा में किए जा रहे हंगामे के कारण दोनों सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

इस मामले में सदन से सस्पेंड हुए सांसद

टीएमसी से राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन को शेष बचे शीतकालीन सत्र से सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर अपमानजनक कदाचार के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार विपक्ष द्वारा सदन में सुरक्षा के चूक मामले में लगातार हंगाम किया जा रहा था। इस दौरान उच्च सदन के सभापति जगदीप धनखड़ ने डेरेक ओ’ब्रायन का नाम लेकर उन्हें चेतावनी भी दी थी। वहीं कार्यवाही के दौरान ही सुबह के समय गलत व्यवहार के लिए डेरेक ओ’ब्रायन का नाम लिया गया था जिसके बाद से अंततः उन्हें शीतकालीन सत्र के शेष बची कार्यावाही से सस्पेंड कर दिया गया है।

स्थगित हुई सदन की कार्यवाही

टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन के शीतकालीन सत्र से सस्पेंड होने के साथ ही दोनों सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्षी सांसद इस मामले को लेकर लगातार चर्चे की मांग कर रहे हैं। ‘इंडिया गठबंधन’ के नेताओं की ओर से कहा गया है कि गृह मंत्री अमित शाह संसद के दोनों सदन में इस भारी चूक को लेकर बयान दें और इस विषय पर व्यापक चर्चा कराई जाए। इसके साथ ही सांसदों की बेंच पर कूदने वाले शख्स को विजिटर पास के लिए रिकमेंड करने वाले भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ एक्शन की मांग भी की जा रही है। बता दें कि सदन की सुरक्षा में बीते दिनों हुई चूक को लेकर भारी मात्रा में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं सदन के अंदर जाने वाले सभी लोगों को सघन जांच के बाद अंदर जाने की इजाजत मिल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026