---Advertisement---

क्या Hardik Pandya और Natasa Stankovic के बीच हो गईं हैं दूरियाँ? मॉडल ने सोशल मीडिया से कर दिया ये डिलीट

Hardik Pandya और उनकी पत्नी Nataša Stanković के बीच दूरियाँ आ गईं हैं और उनके वैवाहिक जीवन में भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: मई 23, 2024 1:23 अपराह्न | Updated: मई 23, 2024 5:02 अपराह्न

Hardik Pandya और Natasa Stankovic
Follow Us
---Advertisement---

Hardik Pandya: IPL का यह सीजन Hardik Pandya के लिए कुछ खास नहीं रहा है। उनके जीवन में इस साल बुरे से और बुरा होते जा रहा है। इसी बीच एक और अफवाह आग की तरह फैल रही है कि Hardik Pandya और उनकी पत्नी Nataša Stanković के बीच दूरियाँ आ गईं हैं और उनके वैवाहिक जीवन में भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। क्योंकि, Nataša ने अपने इंस्टा हैण्डल से अपने नाम के साथ लगे ‘Pandya’ टाइटल और कुछ फोटोज डिलीट कर दिए हैं।

सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाह

आपको बता दें, ‘Inside Sport’ नाम के स्पोर्ट्स चैनल ने इसके बारे में लिखा है कि सोशल मीडिया पर एक रेड्डीट पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच दूरी की खबर आ रही है। इसी बीच Nataša ने अपने इंस्टा हैण्डल से अपने नाम के साथ लगे ‘Pandya’ टाइटल डिलीट कर दिया है और दोनों के साथ की कुछ फोटोज भी डिलीट कर दिए हैं। अब इस बात ने इस अफवाह को हवा दे दी है कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।

बता दें, इससे पहले सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव रहने वाले Hardik Pandya ने 4 मार्च को अपनी वाइफ के जन्मदिन का पोस्ट भी नहीं किया था। हालांकि फैंस दोनों के रिलेशनशिप के इस बात पर सफाई का इंतज़ार कर रहे हैं, जो अभीतक साफ नहीं हो पाया है।

जानकारी दे दें, Natasa और Hardik की शादी कोविड के दौरान 2020 में प्राइवेट तरिके-से हुई थी। उसके बाद दोनों का एक बेटा भी हुआ, जिसका नाम अगस्त्य है। हालांकि 2023 में खिलाड़ी और मॉडल ने एक बार फिर धुमधाम से शादी की, और अब दोनों के बीच ऐसी खबरें आना काफी निराशाजनक है।

दोनों का अलगाव अफवाह या सच्चाई?

आपको बता दें, मुंबई इंडियंस के कप्तान Hardik Pandya का प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ में भी इस साल काफी उथल-पुथल मच रहा है। क्योंकि, एक तरफ जहाँ इस साल मुंबई इंडियंस सबसे खराब फॉर्म में रही और कप्तान को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरी तरफ उनके सौतेले भाई ने उनको आर्थिक रुप से चूना लगा दिया। उसके बाद उनकी पत्नी का उनसे बिछड़ने की बात का अफवाह उड़ना बताता है कि खिलाड़ी किस तरह-से अपने जीवन में काफी संघर्ष कर रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026