---Advertisement---

Holi 2025: होली के दिन करें यह चमत्कारी टोटका, Chandra Grahan में कृपा हुई तो रातों-रात बन जाएंगे अमीर; जानें पूजा विधि और मंत्र

Holi 2025: दुनिया के सबसे प्राचीन धर्मों में से एक माने जाने वाले सनातन धर्म में कछुए की पवित्रता और महत्व को लेकर अनगिनत कथाएं प्रचलित हैं। ऐसे में अगर हम उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज की मानें तो होली के दिन धातु से बना कछुआ खरीदकर घर लाना शुभ साबित हो सकता है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मार्च 13, 2025 10:53 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 13, 2025 12:40 अपराह्न

Holi 2025: घर लाएं ये चीजें मां लक्ष्मी की होगी कृपा
Follow Us
---Advertisement---

Holi 2025: हिंदू धर्म में होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि इसका धार्मिक महत्व पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। होली के त्योहार की सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डाले बिना यह चर्चा अधूरी रहेगी। अगर प्राथमिक तौर पर बात करें तो दुनियाभर में प्रसिद्ध Holi एक ऐसा त्योहार है, जिसमें लोगों में ऊंच-नीच, छोटे-बड़े का कोई भेदभाव नहीं होता। इसलिए हिंदू धर्म में होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

इस साल होली 14 मार्च को पूरी दुनिया में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार रंगों का यह त्योहार धन प्रदाता भी बन सकता है। इस संबंध में आनंद भारद्वाज ने होली पर धन प्रदाता से जुड़ी पूजा के बारे में जो बताया, उसे न्यूज 18 हिंदी ने एक लेख के जरिए साझा किया है। आज इस लेख के जरिए हम प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य द्वारा बताई गई पूजा समेत उन विधियों को जानेंगे, जो होली के दिन आपके लिए अच्छी और शुभ हो सकती हैं।

Holi 2025: घर में कछुआ रखने के हैं कई लाभ

कछुए की पूजा: दुनिया के सबसे प्राचीन धर्मों में से एक माने जाने वाले सनातन धर्म में कछुए की पवित्रता और महत्व को लेकर अनगिनत कथाएं प्रचलित हैं। ऐसे में अगर हम उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज की मानें तो Holi के दिन धातु से बना कछुआ खरीदकर घर लाना शुभ साबित हो सकता है।

हालांकि इस दौरान ज्योतिषाचार्य कुछ बातों का ध्यान रखने की हिदायत देते हैं। जिसमें पीठ पर श्रीयंत्र और कुबेर यंत्र बने हुए कछुए को खरीदना बेहद शुभ होता है। अगर उनकी कही बातों पर ध्यान दें तो घर में kachhua ki puja वाले जगह में स्थापित करना चाहिए। उनके मुताबिक ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिसके बाद घर पर हमेशा उनकी कृपा बनी रहती है।

Holi 2025: धन और शांति लाने के लिए चांदी के सिक्के की पूजा

चांदी के सिक्कों की पूजा:आपने अक्सर सुना होगा कि एक सिक्के का मूल्य कभी-कभी किसी व्यक्ति को अच्छी या बुरी परिस्थितियों में उसका महत्व दिखाता है। लेकिन यहां परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आपको जो बताने जा रहे हैं, उसे जानकर आप खुश हो जाएंगे। ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति होली के दिन अपने घर पर Chandi Ka Sikka रखता है, तो यह उसके और परिवार के लिए शुभ हो सकता है।

इसके अलावा आपको पता होना चाहिए कि चांदी के सिक्के को घर पर रखने से पहले उसे लाल या पीले कपड़े में लपेटना चाहिए और पूजा करने के बाद उसे तिजोरी में रखना चाहिए। जो आपके परिवार के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। जिससे माता लक्ष्मी की कृपा घर पर बनी रहेगी।

Holi 2025: होलिका दहन की राख में है चमत्कारिक शक्ति

होलिका दहन राख: आप सभी जानते ही होंगे कि होलिका दहन के बाद हमें जो राख मिलती है, वह सामान्य नहीं होती। बल्कि कई हिंदू धर्मगुरुओं के अनुसार सनातन धर्म में Holika Dahan की राख को बहुत पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि होली की राख को पानी में मिलाकर नहाने से कुंडली में मौजूद ग्रह दोषों का असर कम होता है।

इसके अलावा और भी कई महत्व हैं जो होलिका दहन की राख को आपके लिए शुभ बनाते हैं। न्यूज 18 हिंदी ने एक लेख में ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज की कही बात लिखी है कि होलिका दहन की रात दहन स्थल की राख घर लाकर घर के हर हिस्से में छिड़कने से घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। लेकिन ऐसा सिर्फ होलिका दहन की रात राख छिड़कने से नहीं होता, बल्कि होली की सुबह घर के मुख्य दरवाजे पर बंदनवार बांधना चाहिए।

ज्योतिषियों का कहना है कि पूर्णिमा तिथि देवी लक्ष्मी को प्रिय है, ऐसा करने से वे घर में प्रवेश करती हैं। कहा जाता है कि यह सब करने के साथ ही घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का बंदनवार लगाना चाहिए। यह सब करने से माता लक्ष्मी अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं और परिवार को अपना आशीर्वाद देती हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में साझा की गई जानकारी ज्योतिषाचार्य और आचार्यों द्वारा कही गई बातों पर आधारित है। DNP इंडिया हिंदी किसी भी व्यक्तिगत बातों का समर्थन नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: ‘भंगेड़ी है…, Nitish Kumar तो 2005 में पैदा हुए थे’? Rabri Devi ने ऐसा क्यों कह दिया! जिस पर मचा है सियासी आर-पार

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026