---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 AUS vs AFG: Gulbadin Naib और Naveen-ul-Haq ने ढाया कहर, ऑस्ट्रेलिया को हराकर रच दिया इतिहास

ICC T20 World Cup 2024 AUS vs AFG: रविवार को हुए सुपर-8 के बड़े मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हरा दिया।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 23, 2024 11:20 पूर्वाह्न

ICC T20 World Cup 2024 AUS vs AFG
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 AUS vs AFG: USA और वेस्टइंडिज में होने वाले ICC T20 World Cup में अफगानिस्तान की टीम ने इस बार खूब तहलका मचाया है। राशिद खान की अगुवाई वाली टीम ने पहले ग्रुप स्टेज में हीं न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया था। इसके बाद आज रविवार को हुए सुपर-8 के बड़े मुकाबले में T20 World Cup 2021 की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हरा दिया। यह इतिहास में पहली बार हुआ है कि अफगानी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है।

Gulbadin Naib और Naveen-ul-Haq ने ढाया कहर

ICC T20 World Cup 2024 AUS vs AFG मैच में Gulbadin Naib और Naveen-ul-Haq ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। इसकी बदौलत अफगानी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को काफी चारो खाने चित्त कर दिया था। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। अफगानी टीम बैटिंग करते हुए 148/6 का स्कोर बनाए, फिर जवाब में सभी कंगारु 127 रनों पर हीं ऑल आउट हो गए।

इस जबरदस्त क्लैश में अफगानी गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। Gulbadin Naib ने इस दौरान 20 रन देकर 4 विकेट झटके तो वहीं तेज गेंदबाज Naveen-ul-Haq ने भी मात्र 20 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाजी रही फेल

आपको बात दें, सुपर- 8 के इस मुकाबले में अफगानी टीम की बल्लेबाजी ने जहाँ दमखम दिखाया तो वहीं ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाजी बिल्कुल पस्त दिखी। पहले बैटिंग करते हुए अफगानी टीम के ओपनर बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी की। इसमें Rahmanullah Gurbaz ने 49 गेंदों में 60 रन बनाए तो वहीं Ibrahim Zadran ने 48 गेदों में 51 रन बना डाले।

कंगारु बल्लेबाजों में से 3 के अलावा कोई दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। ग्लैन मैक्सवेल ने पारी को संभालने की कोशिश जरुर की और 41 में 59 बनाए, लेकिन दूसरे छोर पर किसी भी बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं दिया।

अफगानिस्तान का बांग्लादेश से है अगला मुकाबला

इस मैच में अफगानिस्तान की टीम का क्रिकेट के प्रति देखकर सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस जीत के साथ हीं अफगानिस्तान ने अपने सेमीफाइनल में जाने की राह साफ कर ली है। अफगानी टीम का अगला मुकाबला 25 जून को सेंट विंसेंट में बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाना है। अगर इस मैच में राशिद खान की टीम बांग्लादेश को अच्छे अंतर से हराने में कामयाब हो जाती है, तो सेमीफाइनल में जगह पक्की हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026