---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs AUS: क्या भारत कर पाएगा ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल से बाहर? जानें पिच रिपोर्ट से लेकर ड्रीम 11 और संभावित प्लेइंग 11 तक

ICC T20 World Cup 2024 IND vs AUS: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच रात 8 बजे से Saint Lucia के Daren Sammy Cricket Ground पर खेला जाएगा।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 24, 2024 1:02 अपराह्न | Updated: जून 27, 2024 11:09 पूर्वाह्न

ICC T20 World Cup 2024 IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs AUS: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच रात 8 बजे से Saint Lucia के Daren Sammy Cricket Ground पर खेला जाएगा। मैच में देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलिया आज अपना सफर सुपर- 8 में हीं खत्म करेगी या फिर सेमीफाइनल के लिए प्रवेश करने में सफल हो पाती है। बता दें, कंगारु टीम को पिछले मैच में अफगानिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद टीम को खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नज़र

आज T20 World Cup 2024 के IND vs AUS मैच में कुछ खास खिलाड़ियों पर सबकी नज़र रहेगी। जिसमें ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस, डेविड वार्नर और मैक्सवेल का सबसे आगे हो रहेगा तो वहीं भारत की ओर से गेंदबाजी में बुमराह औऱ अर्शदीप तो बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा ऋषभ पंत पर सबकी नज़र रह सकती है। क्योंकि पिछले मैचों में इन खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है।

पिच रिपोर्ट

वेस्ट इंडिज के Saint Lucia की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी पिच है। पिच पर एक बड़े टोटल की उम्मीद की जा सकती है। बता दें, मैदान से एक और बड़ी खबर आ रही है कि आज के सुपर 8 के बड़े मैच में बारिश बाधा बन सकती है।

हालांकि बारिश के बाधा बनने के स्थिति में अगर मैच रद्द हो जाता है तो भारत सेमाफाइनल में प्रवेश कर जाएगा, वहीं ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान औऱ बांग्लादेश के मैच पर निर्भर रहना पड़ेगा।

कब और कहाँ देखें मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मैच सोमवार 24 जून को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, डिज़्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर रात 8 बजे से देख सकतें हैं, वहींं मैच के लिए टॉस 7.30 बजे होगा। इसके अलावा इंग्लिश कमेंट्री के लिए Star Sports 1 HD और SD channels तथा हिन्दी कमेंट्री के लिए Star Sports 3 HD और SD channels का उपयोग कर सकतें हैं।

ड्रिम-11 की फैंटेसी टीम

आज भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए दो फैंटेसी टिमें बनाई गई है, जिसे आप अपने ड्रिम-11 के फैंटेसी टीम का हिस्सा बना सकतें हैं। लेकिन, इससे पहले कृपया इसे अपनी ओर से जाँच लें।

टीम-1

ICC T20 World Cup 2024 IND vs AUS Dream 11
ICC T20 World Cup 2024 IND vs AUS Dream 11

टीम-2

ICC T20 World Cup 2024 IND vs AUS Dream 11
ICC T20 World Cup 2024 IND vs AUS Dream 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026