---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024: Sunil Gavaskar ने Rohit Sharma और टीम के निर्णयों पर उठाए सवाल, कहा- ‘ये अच्छा क्रिकेट नहीं…’

ICC T20 World Cup 2024: Sunil Gavaskar ने कहा है, "भारतीय टीम पाक के खिलाफ 19 ओवर में हीं ऑल-आउट हो गई, यह अच्छे क्रिकेट का प्रदर्शन नहीं है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 11, 2024 3:49 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024 के दौरान Sunil Gavaskar
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024: भारतीय टीम ने 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैच 6 रनों से जीत लिया। लेकिन, कई क्रिकेटर्स और एक्सपर्ट्स ने इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन और कप्तान के निर्णयों पर काफी सवाल उठाए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, भारतीय टीम की बैटिंग ऑर्डर और बैटिंग एबिलिटी काफी निराशाजनक है और कप्तान Rohit Sharma को इसपर ध्यान देने जरुरत है। क्योंकि आगे आने वाले मैच और कठीन होने वाले है, जो भारत के लिए चिंता का विषय बन सकतें हैं।

भारतीय टीम को लेकर उठाए जा रहे सवालों में अब Sunil Gavaskar ने भी अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीत जाने के बाद कहा कि भारतीय टीम 19 ओवर में हीं ऑल-आउट हो गई, यह अच्छे क्रिकेट का प्रदर्शन कतई नहीं है।

सुनील गावस्कर ने कहा, ‘अच्छा नहीं खेली इंडियन टीम’

आपको बता दें, ICC T20 World Cup 2024 के भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में भारतीय टीम के 119 रन के छोटे स्कोर पर ऑल-आउट हो जाने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम के खेल को अच्छा क्रिकेट नहीं बताया। हालांकि उन्होंने उस दौरान जस्प्रित बुमराह और बॉलर्स की तारिफ की।

उन्होंने कहा, “हमारे बल्लेबाज सिर्फ बड़े शॉट मारने के लिए गए, जो 119 रनों पर हीं आउट होकर चले आए। यह बिल्कुल भी अच्छा क्रिकेट नहीं है। भारतीय क्रिकेट में गेंदबाजों को कम ही श्रेय मिलता है, इसलिए उन्हें देखकर अच्छा लगा।”

गावस्कर ने आगे कहा, “जस्प्रित बुमराह को मैच में पहला ओवर डालना चाहिए, ना कि तीसरा ओवर। आपको अपने 12 गेंदें क्यों बर्बाद करनी है? इसके लिए आपको अपने बेस्ट बॉलर्स को देना चाहिए। यह तो वैसा हीं जैसा IPL 2024 में मुंबई इंडियन्स के लिए हार्दिक पांड्या पावरप्ले में यूज करते थे।”

क्या बल्लेबाजी है भारत के चिंता का विषय?

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत के अलावा किसी बल्लेबाज की बैटिंग देर तक नहीं टिकी और यह भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है। क्योंकि सिर्फ न्यूयॉर्क में हीं नहीं बल्कि इसके बाद वेस्ट इंडिज के ग्राउंड्स भी गेंदबाजी के लिए हीं अनुकुल हैं।

ऐसे में एक्सपर्ट्स की चिंता लाजिम है कि इस कदर विकेट गंवाना ठीक नहीं है। भारतीय टीम पाकिस्तान से भले हीं जीत गई हो, लेकिन इसके बाद के मुकाबले और भी ज्यादा कठीनाई भरे रहने वाले हैं। ऐॅसे में भारतीय टीम को एक स्थिर प्लेइंग 11 बनानी होगी जो टिककर बैटिंग कर सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026