---Advertisement---

IPL 2024: गुजरात की टीम 13 मई के दिन बदलेगी अपनी जर्सी का रंग, जानें कारण

IPL 2024: गुजरात की टीम इस साल भी आखिरी होम ग्राउंड मैच में 13 मई को कोलकाता के खिलाफ लैवेंडर कलर की जर्सी पहनेगी।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 9, 2024 3:08 अपराह्न | Updated: मई 9, 2024 4:01 अपराह्न

फाइल फोटो प्रतीकात्मक
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2024: शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस इस साल IPL में कुछ खास नहीं कर सकी है। और, प्वाइंट्स टेबल में 8 अंको के साथ सबसे नीचे विद्यमान है। लेकिन, ऐसे में भी टीम फैंस के लिए उठाई गई अपनी जिम्मेदारी नहीं भूली है। आपको बता दें, गुजरात की टीम पिछले साल की तरह इस साल भी एक दिन के लिए हल्के लैवेंडर कलर की जर्सी पहनेगी।

क्या है लैवेंडर कलर की जर्सी पहनने का कारण?

आपको बता दें, गुजरात के अभी 3 मैच बचे हुए हैं, जिसमें 1 मैच घर के बाहर है तो वहीं 2 टीम के होमग्राउंड में हीं खेला जाएगा। फ्रेंचाइजी का आखिरी होम ग्राउंड मैच 13 मई को कोलकाता के खिलाफ है, जिसमें टीम हल्के लैवेंडर कलर की जर्सी पहने नज़र आएगी।

दरअसल, कैंसर के खिलाफ जंग और इसके प्रति जागरूकता के लिए गुजरात की फ्रेंचाइजी काफी सक्रिय है। इसी के मद्देनज़र टीम पिछले साल की तरह इस साल IPL 2024 में भी अपने आखिरी होम मैच में यह जर्सी पहनेगी। आपको बता दें, जर्सी का लैवेंडर रंग सभी तरह के कैंसर को चिन्हित करता है।

खिलाड़ी के रूप में हमें अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए: गिल

इस जर्सी के पहनने से पहले गुजरात के कप्तान Shubman Gill ने कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में हमें अपने फैंस के प्रति अपनी जिम्मेदारी बखूबी समझनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा, “लैवेंडर रंग की जर्सी पहनकर हम बिमारी से लड़ने वालों से सीधे जुड़ते हैं। मुझे आशा है कि हमारा प्रयाश जागरूकता और शिक्षा के माध्यम से इस बिमारी को हटाने में मदद करेगा।”

RCB भी पहनती है हरी जर्सी

हरे जर्सी में RCB
हरे जर्सी में RCB

जानकारी के लिए बता दें, GT के अलावा RCB भी हर साल एक दिन के लिए हरे रंग की जर्सी पहनकर अपने होम ग्राउंड पर खेलती है। हरे रंग की जर्सी पर्यावरण सपोर्ट के लिए पहनकर फ्रेंचाइजी लोगों से पेड़-पौधे लगाने की अपील करती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026