---Advertisement---

क्या Babar Azam छोड़ रहे हैं कप्तानी? कहा ‘जल्द करुंगा ऑफिशियल अनाउंसमेंट’

पाकिस्तान के हार के बाद कप्तान Babar Azam के कप्तानी पर खूब उंगलियाँ उठ रही हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह जल्द हीं अनाउंस करेंगे कि...

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 17, 2024 12:54 अपराह्न

Babar Azam
Follow Us
---Advertisement---

Babar Azam: पाकिस्तानी टीम के ICC T20 World Cup 2024 के ग्रुप स्टेज से हीं बाहर हो जाने पर फैंस और क्रिकेट प्रेमी काफी भड़के हुए हैं। सभी पाकिस्तानी टीम के सेलेक्शन से लेकर प्लेयर्स के खेलने के तरिके और उनके टीम भावना पर लगातार सवालों की बरसात कर रहें हैं। यहीं नहीं, इस दौरान कप्तान Babar Azam के कप्तानी पर भी खूब उंगलियाँ उठ रही हैं।

इसी बीच कल 16 जून को आयरलैंड से जीत जाने का बाद प्रेस कॉन्फेंस में पत्रकारों ने बाबर आज़म को सवालों के घेरे में डाल दिया। जिसके बाद पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि वह जल्द हीं अनाउंस करेंगे कि उन्हें कप्तानी छोड़नी है नहीं।

उन्होंने कहा, जब वह पाकिस्तान वापस जाएंगे तो PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के एक्सपर्ट्स से मीटिंग के बाद यह फैसला लिया जाएगा। फिलहाल उन्होंने इस बारे में सोंचा नहीं है औऱ जो फैसला लेना होगा वह PCB हीं लेगी।

‘हम वैसी क्रिकेट नहीं खेल पाए जैसी खेलनी चाहिए थी’: Babar Azam

पाक टीम ने अपने चौथे मुकाबले में आयरलैंड को तीन विकेट से हराने के बाद टीम के कप्तान ने प्रेस कॉन्फेंस में जर्नालिस्ट औऱ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लोंगों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, “प्लेयर्स, मैनेजमेंट सबको दु:ख है कि हम जैसी क्रिकेट एक्सपेक्ट कर रहे थे, वैसी क्रिकेट नहीं खेल पाए। हम किसी एक प्लेयर की वजह से मैच हारे ऐसा नहीं है, हम एक टीम के रुप में अच्छा नहीं खेले।”

बाबर ने आगे कहा, “यहां की जो विकेटें थीं उनमें फास्ट बॉलर्स को ज्यादा मदद मिल रही थी और बैटिंग में हमने उसके अच्छे से खेल नहीं पाए। क्योंकि जब बैक टू बैक विकेट गिरती है तो आप चांस लेने की सोंचते हो और प्रेशर आ जाता है, जो हम सहीं से झेल पाए। इसीलिए पहले के दो महत्वपूर्ण मैच हार गए।”

USA और भारत से हार गई थी पाकिस्तानी टीम

दरअसल, पाकिस्तानी टीम ने इस T20 World Cup के 4 मैचों में सिर्फ 2 मैच हीं जीत सकी। टीम ने अपना पहला मैच USA जैसी टीम से हार गई थी, जिसने पहली बार ICC T20 World Cup 2024 में प्रवेश किया था। इसके अलावा पाक टीम भारत से भी काफी क्लोज मुकाबले में हार गई थी, जिसके बाद टीम की खूब फजीहत हुई। हालांकि टीम ने बाकी बचे अपने दो मुकाबले जरुर जीते लेकिन वह सुपर-8 में जाने के लिए काफी नहीं थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pan Masala Packaging

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026