---Advertisement---

क्या Babar Azam पाकिस्तान के सबसे लूजर कप्तान? देखें पाकिस्तानी स्किपर के कप्तानी के रिकॉर्ड्स

पाक टीम के हार का ठिकरा टीम के कप्तान Babar Azam पर फूटा है। लोग बाबर से टीम की कमान छिन लेने की बात कह रहे हैं और उन्हें एक लूजर कप्तान बता रहे हैं।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 16, 2024 3:15 अपराह्न | Updated: जून 16, 2024 4:19 अपराह्न

Babar Azam
Follow Us
---Advertisement---

Babar Azam: ICC T20 World Cup 2024 में पाकिस्तान के बाहर हो जाने के बाद पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर फैंस तक सभी टीम के परफॉर्मेंस को लेकर काफी चिंतित हैं और कप्तान बदलने की मांग कर रहे हैं। यानि पाक टीम के हार का ठिकरा टीम के कप्तान Babar Azam पर फूटा है। लोग बाबर से टीम की कमान लेने की बात कह रहे हैं और उन्हें एक लूजर कप्तान बता रहे हैं। आइए स्टैट्स से जानते हैं पाकिस्तानी कप्तान की परफॉर्मेंस।

Babar Azam की ओवरऑल कप्तानी का रिकॉर्ड

आपको बता दें, बाबर आज़म के कप्तानी के स्टैट्स पर नज़ डालें तो उनके कप्तानी के आंकड़े काफी अच्छे हैं। हालांकि पाकिस्तानी कप्तान का यह दुर्भाग्य रहा है कि उनकी कप्तानी में टीम किसी बड़े इवेंट में भाग लेने और जीतने में असफल रही है। बाबर का 100 से ज्यादा मैचों में टीम की कप्तानी करने वाले किसी भी कप्तान से बढिया रिकॉर्ड है। बाबर ने पाक टीम में 147 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें टीम ने 83 मैच अपने नाम किया है और 50 हारे हैं।

मैचजीतेहारेटाई/ड्रॉनो रिजल्टजीत प्रतिशत
14783502/4856.46

अलग-अलग फॉर्मेट में बाबर की कप्तानी

बता दें, T20 बाबर आज़म का सबसे फेवरेट फॉर्मेट है। इसमें वह टीम को अच्छे से लीड करना और खेलना भी जानतें हैं। T20I में बाबर आज़म ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इसके अलावा बाकि फॉर्मेट्स में भी उन्होंने टीम को अच्छे से लीड किया है।

फॉर्मेटमैचजीतेहारेटाई/ड्रॉनो रिजल्टजीत प्रतिशत
टेस्ट201064062.50
टी208447290755.95
वन-डे4326151160.46

टीम को नहीं संभाल पा रहे बाबर

बता दें, इस टूर्नामेंट में जो सबसे बड़ी समस्या सामने आ रही है, वह टीम को नहीं संभाल पाने की है। बता दें, बाबर पर यह आरोप लग रहे हैं कि वह पाकिस्तानी टीम को संभाल नहीं पा रहे। वह टीम को एकजुट करके नहीं रख पा रहे, जिस कारण उनकी टीम तीन खेमों में बँट चुकी है। एक खेमा बाबर के पक्ष में, दूसरा खेमा शाहीन शाह अफरीदी के पक्ष में और तीसरा खेमा मोहम्मद रिजवान के पक्ष में हैं, जिस कारण बाबर के परसनल आंकड़े और कप्तानी के पुराने आंकड़े सही होने के बावजूद सबसे लूजर कप्तान माने जा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pan Masala Packaging

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026