---Advertisement---

Israel-Hamas War: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा “अंत की शुरुआत” हो गई है, जानें डिटेल्स

Israel-Hamas War: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अब "अंत की शुरुआत" हो गई है, ''हमास के कार्यकर्ता आत्मसमर्पण कर रहे हैं''

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: दिसम्बर 11, 2023 10:50 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Israel-Hamas War: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को हमास के कार्यकर्ताओं से हथियार डालने का आह्वान किया है। बता दें कि उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी समूह का अंत निकट है, क्योंकि गाजा पट्टी में युद्ध शुरू होने के दो महीने से अधिक समय बाद भी जारी है।

”हमास के अंत की हुई शुरुआत”

आगे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान जारी कर कहा कि “युद्ध अभी भी जारी है लेकिन यह हमास के अंत की शुरुआत है। मैं हमास के आतंकवादियों से कहता हूं, यह खत्म हो गया है। आगे उन्होंने कहा कि सिनवार के लिए मत मरो। अब आत्मसमर्पण करो।

आगे पीएम ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में दर्जनों हमास आतंकवादियों ने हमारी सेना के सामने आत्मसमर्पण किया है। हालांकि, सेना ने कार्यकर्ताओं के आत्मसमर्पण करने का सबूत जारी नहीं किया है, और वहीं हमास ने ऐसे दावों को खारिज कर दिया है।

अब तक कई लोगों की हुई मौत

जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा था कि हमास ने गाजा पर “नियंत्रण खो दिया” है। इजरायली आंकड़ों के अनुसार, हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर अब तक के सबसे घातक हमले के साथ संघर्ष शुरू किया। जिसमें उसने लगभग 1,200 लोगों को मार डाला, और करीब 240 बंधकों को वापस गाजा में खींच लिया।

बता दें कि हमास की तरफ से संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इज़राइल ने लगातार सैन्य हमले का जवाब दिया है। जिससे गाजा का अधिकांश हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है और कम से कम 17,997 लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026