---Advertisement---

Israel-Iran Advisory: बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय ने ईरान और इजरायल की यात्रा ना करने की दी सलाह; जानें पूरी खबर

Israel-Iran Advisory: भारत ने ईरान और इजरायल को लेकर ट्रेवल एडवाइजरी जारी कर दी है। ईरान और इजरायल को लकेर युद्ध की स्थिति पैदा हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 12, 2024 6:23 अपराह्न

Israel-Iran Advisory
Follow Us
---Advertisement---

Israel-Iran Advisory: भारत ने ईरान और इजरायल को लेकर ट्रेवल एडवाइजरी जारी कर दी है। गौरतलब है कि कुछ दिनों से ईरान और इजरायल के बीच युद्ध की स्थिति पैदा हो गई है। इसी को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने एक एडवाइजारी जारी कर दी है। खबरों के मुताबिक ईरान और इजरायल के युद्ध के आसार नजर आ रहे है। वहीं अगर ऐसा होता है तो दुनिया के लिए तीसरे विश्व युद्ध का खतरा भी बढ़ सकता है।

Israel-Iran Advisory: विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय ने ईरान और इज़राइल के लिए यात्रा सलाह जारी की है।

●जारी सलाह के अनुसार सभी भारतीयों को अगली सूचना तक ईरान या इज़राइल की यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

●विदेश मंत्रालय उन सभी लोगों से अनुरोध किया है जो वर्तमान में ईरान या इज़राइल में रह रहे हैं, वे वहां भारतीय दूतावासों से संपर्क करें और अपना पंजीकरण कराएं।

●उनसे यह भी अनुरोध किया जाता है कि वे अपनी सुरक्षा के बारे में अत्यधिक सावधानी बरतें और अपनी आवाजाही को अधिकतम तक सीमित रखें।

आपको बताते चले कि इससे पहले रूस ने गुरुवार को मध्य पूर्व की यात्रा न करने की सलाह दी और जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा ने तेहरान के लिए अपनी उड़ानों का निलंबन बढ़ा दिया।

इजरायल ने 1 अप्रैल को किया था हमला

मालूम हो कि 1 अप्रैल को इजरायल ने दमिश्क में ईरान के दूतावास परिसर में हवाई हमला किया था। इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई थी। गौरतलब है कि इसमे शीर्ष ईरानी जनरल की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही ईरान आग बबूला नजर आ रहा है। ईरान ने इजरायल को सीधे तौर पर धमकी दे दी है कि वह अब कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इसी को देखते हुए कई देशों ने वहां रह रहे अपने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। वही अब भारत ने भी एडवाइजरी जारी कर भारतीय लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

UP News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026