---Advertisement---

Japan: जापान में भूकंप से मरने वालों की संख्या 62, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका; जानें पूरी खबर

Japan जापान में भूकंप से मरने वालों की संख्या 62 कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 3, 2024 11:46 पूर्वाह्न

Japan
Follow Us
---Advertisement---

Japan: जापान में 1 जनवरी को 7.5 तीव्रता के भूकंप ने होशू के मुख्य द्वीप इशिकावा प्रांत को हिलाकर रख दिया। जिससे एक मीटर से अधिक ऊंची सुनामी लहरें उठी, कई जगहों पर भीषण आग लग गई और सड़के भी टूट गई। जानकारी के मुताबिक पश्चिमी जापान में सोमवार को 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके से लोग उबरे भी नही थे कि सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी। आपको बता दें कि आकड़ो के मुताबिक अभी तक भूकंप से 62 लोगों की मौत हो गई हैं।

जापान में अब तक 62 लोगों की मौत

जापानी में इशिकावा प्रांत के नए साल के पहले दिन ही 7.5 तीव्रता का तेज भूकंप आया। खबरों के मुताबिक अभी तक 62 लोगों की मौत हो गई हैं। 300 लोगों से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। जिनमे 20 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। बचावकर्मी बुधवार को जिंदा बचे लोगों की तलाश में जुट गए। माना जा रहा है कि मौत का आकड़ा और बढ़ सकता है। खबरों के मुताबिक सोमवार रात करीब एक लाख लोगों को घर खाली करने के आदेश दिए गए। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। खबर के मुताबिक इशिकावा में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। साथ ही मकानों को काफी नुकसान हुआ है।   

जापान के प्रधानमंत्री ने क्या कहा

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने आपातकालीन बैठक के दौरान कहा हमें बचाव की जरूरत वाले लोगों के बारे में बहुत सारी जानकारी मिली है और ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो मदद का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों, पुलिस, अग्निशामकों और अन्य परिचालन इकाइयों द्वारा बचाव प्रयास किए जा रहे है। जबकि कर्मियों और बचाव कुत्तों की संख्या बढ़ा दी गई है। जिससे मलबे में फंसे लोगों को निकाला जा सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Jharkhand News

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Donald Trump

अगस्त 29, 2026